शाहरुख के बेटे आर्यन के सपोर्ट में बोली राखी सावंत- गीदड़ बनकर बच्चे का शिकार मत करो
मुंबई, 9 अक्टूबर। ड्रग केस में जेल जा चुके शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के सपोर्ट में अब राखी सावंत भी उतर आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर आर्यन खान का साथ दिया है और कहां मुझे नहीं पता कि क्या सही है और क्या गलत है लेकिन तुम गीदड़ का एक बच्चे का शिकार मत करो। राखी का ये वीडिया जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वो जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

राखी सावंत ने वीडियो शेयर कर सपोर्ट किया
पहले बता दे शाहरुख खान के बेटे आर्यन के अरेस्ट होने के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियों ने आर्यन को निर्दोष बताते हुए मैसेज लिखा है। फराह खान, सुजैन खान, ऋतिक रोशन और हंसल मेहता जैसे कई मशहूर सितारे शाहरुख और गौरी के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी वहीं अब राखी सावंत ने वीडियो शेयर कर आर्यन का सपोर्ट किया है।

राखी सावंत ने कहा शेर हो तो शेर से लड़ो....
वीडियो में राखी ने कहा, "मैं बहुत दुखी हूं। हम सब मिलकर दुआ करें कि आर्यन को जल्द से जल्द बेल मिल जाए। मुझे नहीं पता क्या सच क्या झूठ है, कौन किसे फंसा रहा है। मैं तो बस एक ही बात कहना चाहती हूं अगर आप लोग शेर हो तो शेर से लड़ो। गीदड़ बनकर बच्चे का शिकार मत करो। मुझे बहुत दुख होता ये कहते हुए कि कई शहरों में ड्रग्स लेकर बच्चे कचरे के डब्बे में मिलते हैं। वहां पर जाकर कोई किसी को पकड़ता नहीं है। मां-बाप के बच्चे छिन जाते हैं। कचरों के डब्बों में लाशें मिलती हैं, वहां जाकर कोई ड्रग एडिक्ट को पकड़ता नहीं है। आर्यन तो सिर्फ घूमने-फिरने के लिए शिप में गया था घूमने-फिरने।

एनसीबी के सामने आर्यन ने चरस लेने की बात स्वीकारी
बता दें क्रूज ड्रग्स केस में फंसे आर्यन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अब एनसीबी ने जो पंचनामा पेश किया है उसमें कहा है कि आर्यन खान ने स्वीकार कर लिया है कि वह चरस लेते हैं। एजेंसी ने ये भी बताया कि ड्रग केस में पकड़े गए आरोपी अरबाज मर्चेंट के जूतों में से 6 ग्राम चरस बरामद हुई जो लग्जरी क्रूज पर जा रहा था। बता दें बीते रविवार 2 अक्टूबर की रात एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर रेव पार्टी में छापा मारा था जिसमें शाहरुख खान का बेटा अरबाज खान, अरबाज मर्चेंट समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications