'मन्नत' के लिए शाहरुख खान को महाराष्ट्र सरकार देगी 9 करोड़ रुपये! वजह उड़ा देगी होश
Shahrukh Khan 'Mannat' news: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान उन कलाकारों में शुमार हैं जो अपनी शानदार एक्टिंग के साथ अपनी रॉयल लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख खान मुंबई में ऑलीशान घर "मन्नत" में रहते हैं, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इन दिनों शाहरुख खान अपने घर मन्नत को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
क्योंकि मुंबई बांद्रा वेस्ट में स्थित मन्नत बंगले के कारण शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान और मालामाल होने वाले हैं। शाहरुख खान और गौरी खान को इस घर 'मन्नत' के लिए महाराष्ट्र सरकार लगभग 9 करोड़ रुपये मिल सकते है।

दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की लगभग 9 करोड़ रुपये की वापसी की मांग संबंधी याचिका को मंजूरी दे सकती है। इस याचिका में गौरी खान ने मुंबई उपनगरीय (MSD) के खिलाफ दाखिल की है। आइए जानते हैं क्या है मामला?
किसके नाम है 'मन्नत'?
बता दें मुंबई के बैंडस्टैंड, बांद्रा वेस्ट में स्थित शाहरुख खान का 'मन्नत' बंगला उनकी पत्नी गौरी खान के नाम पर है। ये आलीशान बंगला जिस जमीन पर बना है वो महाराष्ट्र सरकार की ओर से पिछले मालिक को पट्टे पर दी गई थी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद जमीन के मालिक ने शाहरुख खान को संपत्ति बेच दी थी।
गौरी खान ने दाखिल की है याचिका
एक्टर शाहरुख खान ने खुलासा किया मुंबई उपनगरीय जिला (MSD) के कलेक्टर को उनके घर मन्नत, जिस जमीन पर स्थित है, उसका अतिरिक्त भुगतान किया गया था। गौरी खान ने उस जमीन के लिए भुगतान की गई अतिरिक्त धनराशि की वापसी की मांग की है।
शाहरुख खान के 'मन्नत' की खरीद में कहां हुई गलती?
बता दें मार्च 2019 में गौरी और शाहरुख खान ने रेडी रेकनर दरों के लिए 27.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जो कुल लागत का 25% था। बाद में पता चला कि राज्य सरकार द्वारा रूपांतरण शुल्क (conversion fee) की कैलुकेशन में एक अनजाने में त्रुटि हुई थी। यह कैलुकेशन मन्नत की जमीन पर आधारित नहीं थी, बल्कि उस पर स्थित बंगले के मूल्य पर आधारित थी, जिसके कारण आवश्यक शुल्क का अधिक अनुमान लगाया गया था। जिसका अतिरिक्त पेमेंट शाहरुख खान द्वारा ये प्रॉपर्टी खरीदते हुए किया गया।
गौरी खान ने वापस मांगा 'मन्नत' के लिए किया गया अतिरिक्त भुगतान
इस बात का पता चलने के बाद सितंबर 2022 में इस चूक को सुधारने के लिए गौरी खान ने कलेक्टर एमएसडी को एक पत्र लिखा जिसमें औपचारिक रूप से अतिरिक्त भुगतान की वापसी का अनुरोध किया, जिसकी अनुमानित रमक 9 करोड़ रुपये है।
महाराष्ट्र सरकार देगी 9 करोड़ रुपये
सूत्रों ने 'फ्री प्रेस जर्नल' को बताया कि कलेक्टर ने अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार को रिफंड के लिए अनुरोध भेजा है। राज्य के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि एक बार खान परिवार को अधिक चार्ज की गई राशि की प्रतिपूर्ति मंजूरी मिलने के बाद, अतिरिक्त भुगतान वास्तव में शाहरुख खान को वापस कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications