'मन्नत' को छोड़ किराए के घर में शिफ्ट होंगे शाहरुख खान, हर महीने चुकाएंगे इतना किराया, क्यों लिया फैसला?
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए फैंस उनके बंगले मन्नत के नीचे घंटों इंतजार करते हैं। लेकिन अब फैंस उनसे नहीं मिल पाएंगे। दरअसल, शाहरुख मन्नत छोड़ रहे हैं और वह अपने परिवार वालों के साथ किराए के घर में शिफ्ट होने वाले हैं।
शाहरुख खान ने अपना बंगला मन्नत बहुत मेहनत सजाया था। इसका पूरा डिजाइन उनकी पत्नी गौरी खान ने किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो, तो शाहरुख के इस बंगले की कीमत 200 करोड़ बताई जाती है। इसे देखने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों पर्यटक आते हैं। खैर आने वाले में यहां शाहरुख खान नहीं बल्कि घर में रोनोवेशन का काम होते हुए नजर आएगा।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान के घर में अगले दो महीने तक रेनोवेशन का काम चलेगा। लेकिन इससे भी ज्यादा का वक्त लग सकता है। शाहरुख़ ख़ान और उनका परिवार बांद्रा के पाली हिल में शिफ्ट हो रहे हैं, जहाँ उन्होंने फिल्म निर्माता वाशु भगनानी द्वारा बनाए गए एक लक्ज़री अपार्टमेंट के चार फ्लोर किराए पर लिए हैं।
ये भी पढ़ें: 'हमें धक्का मार-मार के', Shah Rukh Khan का अजमेर शरीफ जाना 'पागलपन' था, एक्टर के बॉडीगार्ड ने क्या-क्या बताया?
पिछले हफ्ते शाहरुख़ की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने भगनानी के अभिनेता बेटे जैकी भगनानी और उनकी बेटी दीपशिखा देशमुख के साथ लीज़ और लाइसेंस समझौता किया है, जो कि इस संपत्ति के मालिक हैं। इन दोनों अपार्टमेंट के लिए बीते 14 फरवरी को 'लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट' साइन किया गया।
एक सूत्र ने बताया है कि, हर फ्लोर पर एक फ्लैट है और यह मन्नत जितना बड़ा नहीं है, लेकिन इसमें शाहरुख़ ख़ान की सुरक्षा और अन्य कर्मचारियों के लिए पर्याप्त जगह है। इस फ्लैट के लिए शाहरुख खान को हर महीना चार फ्लोर्स के लिए 24 लाख रुपये किराया देना होगा। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान ने अगले 3 साल के लिए दोनों लग्जरी डुप्लेक्स लीज पर लिए हैं। इस बंगले में मन्नत की तरह शाहरुख खान की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें: 'मैं गे हूं' Shah Rukh Khan का क्यों नहीं जुड़ा किसी एक्ट्रेस संग नाम, एक्टर ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब












Click it and Unblock the Notifications