'मैं गे हूं' Shah Rukh Khan का क्यों नहीं जुड़ा किसी एक्ट्रेस संग नाम, एक्टर ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में दी हैं, और उन्हें रोामंस का किंग कहा जाता है। एक्टर ने कई बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर की। इसके बावजूद कभी भी किसी को-स्टार से उनके लिंक-अप की खबरें सामने नहीं आई। जब उनसे इस बारे में कई साल पहले एक इंटरव्यू में पूछा गया, तो शाहरुख़ का जवाब सबको हैरान कर देने वाला था।
एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख़ ने इस सवाल का जवाब बहुत ही खुले दिल से दिया था। उन्होंने कहा था, "मुझे लगता है कि मैं गे हूं। सब मुझसे पूछते हैं कि मेरा नाम कभी किसी हिंदी फिल्म एक्ट्रेस के साथ क्यों नहीं जोड़ा जाता, मुझे नहीं पता। वो सब मेरी दोस्त हैं, और यही मैं हमेशा जवाब देता हूं। मैं इन लोगों के साथ काम करता हूं, अपनी पत्नी के साथ बहुत खुश हूं, और मैं सिर्फ इन लड़कियों के साथ काम करता हूं। वो सभी बहुत अद्भुत लोग हैं, मैं उनसे बहुत जुड़ा हुआ हूं।"

शाहरुख खान ने आगे कहा, 'मैं उन्हें सबको प्यार करता हूं और बहुत वक्त उनके साथ बिताता हूं, चाहे फिल्म बनाने के दौरान हो या फिर दूसरी वजहों से। वो मेरे घर आती हैं, मैं उनके घर जाता हूं, हम एक-दूसरे को कॉल करते हैं और बात करते हैं। हम एक-दूसरे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में मदद करते हैं क्योंकि हम एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं।"
ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने पत्नी गौरी खान का कराया धर्म परिवर्तन? शादी के 33 साल बाद पहना हिजाब, जानें सच
हालांकि, 2011 में प्रियंका चोपड़ा के साथ शाहरुख़ के अफेयर की अफवाहें मीडिया में काफी चर्चा का विषय बनीं। यह अफवाहें तब फैलीं जब दोनों की नाइटक्लब, पार्टी और इवेंट्स में अक्सर साथ दिखने की खबरें आईं। कहा जाता था कि इन दोनों की नजदीकी फिल्म "डॉन" के दौरान काफी ज्यादा बढ़ी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो, गौरी खान ने लिंक अप की खबर के बाद शाहरुख खान को प्रियंका संग काम करने से मना कर दिया था। वहीं शाहरुख ने इस अफवाह को पूरी तरह से नकारा किया और साफ कहा कि उनका प्रियंका चोपड़ा के साथ रिश्ता सिर्फ एक मजबूत दोस्ती है।
शाहरुख खान के वर्कफ्रेंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म डंकी में देखा गया था। जो कि साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब जल्द ही शाहरुख अपने अगले प्रोजेक्ट, सिद्धार्थ आनंद की फिल्म "किंग" में नजर आएंगे। इस फिल्म की खास बात ये है कि शाहरुख खान बेटी सुहाना भी बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी। वहीं अभिनेता अभिषेक बच्चन भी लीड रोल में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: 'हमें धक्का मार-मार के', Shah Rukh Khan का अजमेर शरीफ जाना 'पागलपन' था, एक्टर के बॉडीगार्ड ने क्या-क्या बताया?












Click it and Unblock the Notifications