'हमें धक्का मार-मार के', Shah Rukh Khan का अजमेर शरीफ जाना 'पागलपन' था, एक्टर के बॉडीगार्ड ने क्या-क्या बताया?
Shah Rukh Khan: 'बॉलीवुड के बादशाह' शाहरुख खान जहां भी जाते हैं, वहां फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। उनकी एक झलक देखन के लिए लोग पागल हो जाते हैं। उनको लेकर फैंस में बहुत ज्यादा क्रेज है। ऐसे में जब वो लोगों के बीच आते हैं तो काफी परेशानी खड़ी हो जाती है। अब ऐसा ही कुछ यूसुफ इब्राहिम ने बताया, जो कि एक्टर के बॉडीगार्ड रहे हैं।
यूसुफ इब्राहिम ने आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ भी काम किया है। अब उन्होंने हाल ही में शाहरुख से जुड़ी एक कभी ना भूलने वाली घटना साझा की। जो कि आईपीएल सीजन के दौरान की है, जब एसआरके अजमेर शरीफ दरगाह गए थे।

Shah Rukh Khan की अजमेर शरीफ यात्रा
सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में यूसुफ इब्राहिम ने याद किया कि जब शाहरुख आईपीएल के दौरान अजमेर शरीफ दरगाह जाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि वो समय दुर्भाग्यपूर्ण था, वे शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे पहुंचे, जो नमाज का सबसे व्यस्त समय था।
यूसुफ इब्राहिम ने कहा, "आईपीएल के दौरान, शाहरुख सर अजमेर शरीफ दरगाह जाना चाहते थे। हम वहां पहुंचे और हमने जो दिन चुना वह गलत था, शुक्रवार, और समय भी सही नहीं था 12:30 बजे, एकदम नमाज का सबसे व्यस्त समय। किसी भी समय अगर आप शुक्रवार को वहां जाते हैं, तो वहां 10-15 हजार लोग होंगे।"
स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई, लोगों ने की धक्का-मुक्की
उन्होंने बताया कि शाहरुख के आने की खबर फैलते ही स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई। यूसुफ ने उस अफरातफरी के बारे में बताते हुए कहा, "जब हम वहां गए, तो पूरे अजमेर शहर को पता था कि शाहरुख दरगाह पर आ रहे हैं। वहां इतनी भीड़ थी कि हम सचमुच वहीं खड़े थे, लोगों ने हमको धक्का मार-मारकर दरगाह लेकर गए और धक्का मारकर अपने आप गाड़ी में लाकर बैठा दिया।"
ये भी पढ़ें: Irrfan Khan की मौत के 5 साल बाद पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा, मौत के चलते अधूरा रह गया ये सपना
Shah Rukh Khan के व्यवहार की जमकर की तारीफ
वहीं बेकाबू भारी भीड़ और पुलिस के हस्तक्षेप की जरूरत के बावजूद शाहरुख पूरे समय शांत और संयमित रहे। यूसुफ ने उनके व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा, "यह एक कठिन अनुभव था, पुलिस को उन्हें वहां से हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। वहां बहुत पागलपन था। यह मेरे लिए जीवन भर का अनुभव था। जब ऐसी परिस्थितियां होती हैं, तो शाहरुख बहुत शांत रहते हैं, वह जानते हैं कि यह किसी की गलती नहीं है ना तो कर्मचारियों की और ना ही प्रशंसकों की। यह सिर्फ उनके प्रशंसकों का उत्साह है, इसलिए हर कोई जानता है कि ऐसा क्या होता है? उनका स्वभाव हमेशा शांत, अच्छा और सहज रहता है।"
ये भी पढ़ें: Salman Khan क्या चाहते हैं? अब तक क्यों नहीं ढूंढ पाए दुल्हनिया, पिता सलीम खान का शादी पर सबसे बड़ा खुलासा
Shah Rukh Khan से जुड़ी बात की शेयर
इसके अलावा यूसुफ ने शाहरुख से जुड़ी एक दिल को छू लेने वाली याद भी शेयर की, उन्होंने कहा, "जब वह मेरी मां और पिताजी से मिले, तो शाहरुख सर ने कहा कि वह एक मेहनती बच्चा है और मेरा बहुत ख्याल रखता है। उन्होंने जो कहा, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मेरी मां और पिताजी भावुक हो गए। शाहरुख खान उनके बेटे की सराहना कर रहे थे, यह कोई मजाक नहीं है।" वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही 'किंग' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि अभी फिल्म को लेकर ज्यादा अपडेट सामने नहीं आया है।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications