Shah Rukh Khan ने पत्नी गौरी खान का कराया धर्म परिवर्तन? शादी के 33 साल बाद पहना हिजाब, जानें सच

Shah Rukh Khan Wife Gauri Khan: शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों की लव स्टोरी तब शुरू हुई थी जब किंग खान इंडस्ट्री अपने पैर जमा रहे थे। लेकिन अब शादी के 33 साल बाद कपल की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसके बाद कहा जा रहा है कि एक्टर ने गौरी इस्लाम कबूल कराया है।

गौरी खान कबूला इस्लाम?

शाहरुख खान एक ऐसे अभिनेता है जो कि ना सिर्फ ईद बल्क दिवाली भी धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन अब जो उनकी पत्नी गौरी खान के साथ फोटो वायरल हो रही है उसके बाद से एक्टर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

Shah Rukh Khan Wife Gauri Khan

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि मक्का के बाहर गौरी खान हिजाब पहने नजर आ रही हैं। इस दौरान कपल के बेटे आर्यन खान भी दिखे। इस फोटोज से सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि शादी के 33 साल बाद शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान का धर्म परिवर्तन कराया है।


क्या है फोटो की सच्चाई?

फैंस के मन में इन फोटोज के वायरल होने के बाद यही सवाल घूम रहा है कि आखिर शाहरुख खान ने क्यों अपनी पत्नी गौरी को इस्लाम कबूल करवाया? खैर जब इन फोटोज की सच्चाई जानने की कोशिश की ये पूरी तरह से फेक है। जी हां गौरी और शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। इस तस्वीर को AI की मदद से बनाया गया है, और ये पूरी तरह डीपफेक है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई सच्चाई नहीं है।

बता दें कि, गौरी खान पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। साल 1991 में शाहरुख और गौरी की दोनों रीति-रिवाजों से शादी हुई थी। कपल भले ही अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं लेकिन उन पर कभी भी कोई दाग नहीं लगा। शाहरुख और गौरी एक दूसरे के धर्म की पूरी इज्जत करते हैं। कपल के तीन बच्चे हैं, आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+