Ms Marvel में ‘डॉन’ का सॉन्ग देखकर फैंस बोले- 'बिग बी हर जगह हैं', अमिताभ बच्चन ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

हाल ही में मिस मार्वल का तीसरा एपिसोड सामने आया है। इसमें अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन के गाने पर वेडिंग सीन को फिल्माया गया है। अब अमिताभ बच्चन ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई, 25 जून: एमसीयू की लेटेस्ट वेब सीरीज मिस मार्वल में बॉलीवुड से जुड़े कई सीन्स और गाने फिल्माए गए हैं। बॉलीवुड के सीन्स और ये गाने इंटरनेट पर छाए हुए हैं। सीरीज में पहली मुस्लिम सुपरहीरो भी इंटरनेट पर खूब छाई हुई हैं। कमाला खान उर्फ मिस मार्वल ने ये किरदार निभाया है। सीरीज के दूसरे एपिसोड में किरदारों को शाहरुख खान और उनकी फिल्म के किरदारों के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही बॉलीवुड के कई गाने भी इसमें शामिल हैं। इन्हीं में से एक है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' का गाना।

Amitabh bachchan

बिग बी ने दी प्रतिक्रिया
बिग बी की 'डॉन' फिल्म तो आपको अच्छी तरह याद होगी। फिल्म के गाने आज तक लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। ऐसे में मार्वल में उनके गाने का होना एक्टर के फैंस के लिए खुशखुबरी है। अब अमिताभ बच्चन ने खुद इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है। एक्टर के एक फैन ने ट्विटर पर लिखा- आज दोपहर मैं काम कर रहा था और मुझे ऐसा लगा कि मैंने डॉन से ये मेरा दिल का संगीत सुना है, एक मिनट के लिए ऐसा लगा कि मैं शायद सपना देख रहा हूं। लेकिन जब गाने की आवाज फिर से आई तो मैंने देखा कि मेरी 6 साल की बच्ची मिस मार्वल देख रही है, जिसके एपिसोड 3 में ये गाना चल रहा था, अमिताभ बच्चन हर जगह हैं।

अमिताभ बच्चन ने कहा- 'वॉव'
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने खुद इस फैन के ट्वीट को शेयर किया। इसके साथ ही एक्टर ने खुशी भी जताई। उन्होंने लिखा- 'वॉव'। बता दें कि अमिताभ बच्चन के इस गाने को मार्वल में देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि वे बॉलीवुड महानायक के गाने को मार्वल में देखकर काफी एक्साइटेड हैं।

बॉलीवुड और पाकिस्तानी एक्टर्स आएंगे नजर
बताते चलें कि इस बार मार्वल में कई बॉलीवुड और पाकिस्तानी एक्टर्स भी हैं। न्यूज18 की खबर के मुताबिक, पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भी इस सीरीज में एक कैमियो कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+