प्रोग्राम में सना खान की खूबसूरती देख बेकाबू हुई भीड़, Video में देखें मौलाना पति का रिएक्शन
मुंबई, 16 अगस्त। बॉलीवुड को सदा के लिए अलविदा कर चुकी एक्ट्रेस सना खान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात के एक स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वह अपने बिजनेसमैन पति अनस सैय्यद के साथ समारोह में विशिष्ट अतिथि थीं। लेकिन सना खान की खूबसूरती को देखकर वहां मौजूद छात्र और लोगों की भीड़ ने सना खान को घेर लिया। सना खान ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया है, इस वीडियो में भीड़ से अपनी खूबसूरत पत्नी सना खान को बचाते हुए मौलाना पति असन ने ऐसा रिएक्शन दिया जिसको देख आप भी शॉक में आ जाएंगे!

सना खान ने चीफ गेस्ट बनकर स्कूल में फहराया तिरंगा
इंस्टाग्राम पर सना खान ने स्कूल तिरंगा फहराने के वीडियो साझा किया जहां लोगों ने उनके लिए तालियां बजाईं। उन्होंने इस कार्यक्रम में पूरी तरह से सफेद पोशाक पहनी थी सिर्फ उनका चेहरा नजर आ रहा था। उन्होंने तक कि अनस के साथ मंच पर तिरंगे के साथ पोज भी दिया। छात्रों को भाषण देते हुए उनके पति ने सना का एक लंबा वीडियो भी साझा किया। सना ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया और हमें इसे क्यों मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिन हमारे सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान को याद रखना चाहिए।

बेकाबू भीड़ देखकर सना के मौलाना पति अनस ने की ये हरकत
सना खान ने जो दूसरा वीडियो शेयर किया है उसमें जब कार्यक्रम अटेंड करके सना खान अपनी कार की ओर जा रही हैं उस समय छात्रों और वहां मौजूद सैकड़ों की भीड़ सना खान की खूबसूरती देख बेकाबू हो जाती है।इस वीडियो में सना को बचाते हुए मौलाना पति अनस अपनी कार की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई पुलिस कर्मियों और अंगरक्षकों ने उन्हें घेर लिया, लेकिन सना के लिए चिल्लाते हुए बच्चों और लोगों को देखकर सना खुश नजर आ रही हैं और अपने फैंस के लिए हाथ हिलाते हुए वह मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

कार में सना को बिठाते हुए पति ने की ये हरकत
इस वीडियो में आप अंत में गौर करें तो आप देख सकते हैं कि मौलाना अनस अपनी खूबसूरत पत्नी सना को भीड़ से बचाते हुए इतना परेशान हो जाते हैं कि कार की पिछली सीट पर पत्नी को बिठाते हुए दोनों मुठ्ठी से पीछे से पुस करते हुए अंदर घुसाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में ये देख कर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि सना खान को पब्लिक के बीच में गुजरात के बिजनेसमैन मौलाना अनस को कितना भारी पड़ा।
फैंस का प्यार देखकर खिल उठा सना खान का चेहरा
सना बिग बॉस 6 और खतरों के खिलाड़ी 6 में और हल्ला बोल, जय हो, वजा तुम हो और टॉयलेट: एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। लेकिन शादी के बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सना खान पहली बार ऐसी पब्लिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया जहां लोगों को प्यार देखकर उनके चेहरे पर चमक और खुशी दिखाई दे रही है उसे देखकर साफ लग रहा है कि वो अपने प्रसंशकों के बीच पहुंचकर कितनी सुकून महसूस कर रही थीं। तभी तो सना खान ने ये वीडियो अपने इंस्टा पर शेयर करते हुए लिखा "इतना प्यार। बस अल्लाह मोहब्बत को बाकी रखे।

मालदीव में पति संग मजे करके लौटी हैं सना खान
ध्यान रहे सना हाल ही में अनस के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव गई थीं। उसने समुद्र तट, अपने पानी के विला, पूल और वहां के नाश्ते की तस्वीरें साझा कीं। एक वीडियो में सना को पूल फ्लोटी की सवारी करते हुए देखा गया और वह लगभग पानी में गिर गई। दूसरे में, वह एक झूले पर बैठी थी, लेकिन अनस उसे थोड़ा जोर से धक्का दे रहा था, जिससे वह डर कर हंस रही थी।
इस्लम के नाम पर सना खान ने 2020 में छोड़ दी थी एक्टिंग
गौरतलब है कि सना खान ने अक्टूबर 2020 में अचानक ऐलान किया था कि वह मानवता की सेवा करने के लिए अभिनय छोड़ रही हैं। तब सना खान ने लिखा था- आज मैं अपने जीवन के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े होकर आपसे बात कर रही हूँ। वर्षों से, मैं शोबिज (फिल्म उद्योग) की जिंदगी जी रही हूं, और इस दौरान मुझे अपने प्रशंसकों से हर तरह की प्रसिद्धि, सम्मान और धन प्राप्त हुआ है, जिसके लिए मैं उनकी आभारी हूं। इसके तुरंत बाद नवंबर उन्होंने अनस से शादी कर ली। इस्लाम के नाम पर बॉलीवुड को अलविदा कर चुकी सना खान मौलाना के साथ शादी के बाद बिलकुल बदल चुकी हैं। वो हमेशा सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर करती हैं इसमें वो अधिकांश फोटोज में बुर्का या ट्रेडिशनल ड्रेस और स्कार्फ पहने हुए नजर आती हैं। इन फोटोज में केवल चेहरा ही केवल नजर आता है।












Click it and Unblock the Notifications