सपना चौधरी की नहीं हुई थी शादी? फिर किसका है 7 साल का बेटा, जानकर हो जाएंगे हैरान
Sapna Choudhary Love Life: हरियाणा की पॉपुलर डांसर सपना चौधरी अक्सर अपने वीडियो और फोटोज के जरिए चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया। ऐसे में आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं।
सपना चौधरी के बहुत कम फैंस को ये पता होगा कि उन्होंने अपने पति के साथ सात फेरे नहीं लिए हैं। उनकी शादी वीर साहू से 24 जनवरी 2020 को हो गई थी। सपना की मां नीलम चौधरी ने दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि दोनों की शादी से पहले कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से इसे शॉर्ट में निपटाया गया।

बता दें कि, सपना और वीर की जब शादी हुई थी उस दौरान परिवार के सदस्य की मौत हो गई थी जिसकी वजह से कपल ने अपनी शादी को छुपाकर रखा था। सपना और वीर की कोर्ट मैरिज हुई थी। जिसमें उनके परिवार वाले ही शामिल हो पाए थे। यानी की दोनों ने पूरे हिंदू रीति-रिवाजों से शादी नहीं की।
सपना चौधरी ने शादी के बाद जब अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था तो उसके बाद कपल ने अपनी शादी का ऐलान किया था। शुरूआत में लोग यकीन नहीं कर पाए उन्हें लगा कि शादी से पहले ही बच्चा हो गया लेकिन ये सच नहीं है। सपना की मां ने कहा है कि अब बच्चे का जन्म का उत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा, इसके साथ ही उनकी शादी का भी ऐलान होगा।
सपना चौधरी की तरह उनके पति वीर भी हरियाणवी इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। वह अभिनेता-गायक और लेखक हैं। पहले बेटे के बाद अब कपल ने अपने दूसरे बेटे का भी जोरदार स्वागत किया। हालांकि सपना ने बाकी सेलेब्स की तरह अभी तक अपने बेटे की तस्वीर शेयर नहीं की है। फिलहाल फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि, सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' में भी नजर आ चुकी हैं। जिससे उनको और ज्यादा लोकप्रियता मिली थी।
ये भी पढ़ें: Sapna Choudhary: राजस्थान ने बदली सपना चौधरी की तकदीर, यहां के लोगों की वजह से बनीं डांसर












Click it and Unblock the Notifications