Sapna Choudhary: राजस्थान ने बदली सपना चौधरी की तकदीर, यहां के लोगों की वजह से बनीं डांसर
Sapna Choudhary Interview: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने ताजा इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के कई राज खोले हैं। डांसर बनने का सपना चौधरी ने राजस्थान को दिया है।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को कौन नहीं जानता? इनके डांस स्टेप के लाखों दीवाने हैं। बेबाक अंदाज से भी लोगों के दिलों में जगह बना रखी है, मगर यह बात कम ही लोग जानते हैं कि सपना चौधरी को डांसर बनाने में राजस्थान का हाथ है। राजस्थान के लोगों की वजह से सपना चौधरी मशहूर नृत्यांगना बन पाईं।

डांसर सपना चौधरी का इंटरव्यू
देश की जानी-मानी महिला डांसर सपना चौधरी का राजस्थान से जुड़ा यह राज खुद ने ही खोला है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सपना चौधरी ने स्वीकार किया कि वे तो रागिनी गायक बनना चाहती थी, मगर राजस्थान में हुई एक घटना ने उन्हें डांसर बना दिया। लोग डांस पंसद करते गए तो फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सिंगर बनने की डांसर बन गईं।

ढाई हजार में रातभर गाती थीं सपना चौधरी
इंटरव्यू में सपना चौधरी ने बताया कि बचपन से ही आर्थिक तंगी देखी। घर खर्च निकालने के लिए छोटी सी उम्र में ही रागिनी गाकर शुरू कर दिया था। उस समय एक रात के नौ बजे से सुबह पांच तक के कार्यक्रम के ढाई हजार रुपए मिला करते थे। करीब 13 साल की उम्र में एक कार्यक्रम में राजस्थान आई। उस समय डांसर सीटी ते सीटी सरीखे गानों पर बैकलैस लहंगे में डांस किया करती थीं।

मजबूरी ने सिंगर से बनाया डांसर
सपना चौधरी ने बताया कि राजस्थान के उस कार्यक्रम में मैं रागिनी गाने के लिए गई थी। डांस के लिए कोई नृत्यांगना बुक थी, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं आई। टीम लीडर को पता था कि सपना चौधरी भी स्कूल टाइम से थोड़ा बहुत डांस करती है। ऐसे में उन्होंने कार्यक्रम में इज्जत का सवाल का हवाला देकर सपना चौधरी से डांस करने की मिन्नतें कीं। सपना चौधरी ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि वे डांसर नहीं बल्कि सिंगर हैं। रागिनी गाएंगी। इस पर टीम लीडर ने उनसे गुजारिश की कि वे उनकी बात रखने के लिए सिर्फ एक बार डांस कर लें।

झंडू सर के साथ सपना चौधरी का पहला डांस
अकेले डांस करने में सहज नहीं होने पर टीम लीडर ने सपना चौधरी को हरियाणा के कॉमेडी किंग झंडू सर के साथ डांस किया। 'मने सुणा तू बैली होग्या' गाने पर सपना चौधरी और झंडू सर के डांस को लोगों ने खूब पसंद किया। सपना चौधरी का किसी बड़े मंच पर यह पहला डांस था। असर यह रहा कि इसके बाद राजस्थान के लोग हरियाणा की अन्य डांसरों की बजाय सपना चौधरी के डांस के दीवाने हो गए। कार्यक्रम में सपना चौधरी की डिमांड बढ़ती गई।

फिर सपना चौधरी ने बढ़वा ली अपनी फीस
सपना चौधरी ने बताया कि राजस्थान के उस कार्यक्रम के बाद उनकी डिमांड तेजी से बढ़ी। राजस्थान ही बल्कि पंजाब व उत्तर प्रदेश में भी हर कोई सलवार-कमीज और दुपट्टे में डांस करने वाली हरियाणावी की उस लड़की का डांस देखना चाहता था। बाकी डांसरों की डिमांड कम हो गई। ऐसे में सपना चौधरी ने अपनी फीस बढ़ा दी और देखते ही देखते हरियाणा की प्रोफेशनल डांसर बन गई। खूब पैसा व शोहरत मिली। अपने पहले गीत सॉलिड बॉडी से रातों-रात सुपरस्टार बन गईं।

सपना चौधरी की जीवनी
- सपना चौधरी का जन्म हरियाणा के रोहतक में नीलम चौधरी व भूपेंद्र अटरी के घर 25 सितम्बर 1990 को हुआ।
- सपना चौधरी ने महज 12 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। पिता की मौत के बाद घर खर्च चलाने में मां की मदद के लिए सपना का रुझान नृत्य और गायन की तरफ हुआ था।
- सपना चौधरी साल 2016 में उस वक्त देशभर की सुर्खियों में आई चूहों को मारने वाली दवा खाकर सुसाइड की कोशिश की। एक शो के दौरान दलित भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों के बाद सपना ने यह कदम उठाया था।
- सपना चौधरी ने दिसम्बर 2019 में हरियाणा के हिसार के रहने वाले वीर साहू से शादी की। अगले साल 4 अक्टूबर को इनके बेटा हुआ।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications