'मुझे मास्टरशेफ से निकाला' संजीव कपूर ने किया बड़ा खुलासा, अक्षय कुमार की वजह से हाथ से गया शो
Sanjeev Kapoor On Akshay Kumar: मशहूर शेफ संजीव कपूर ने हाल ही में मशहूर कुकिंग शो मास्टरशेफ इंडिया से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि शो के पहले सीजन के लिए अक्षय कुमार से पहले सीजन के लिए उनसे संपर्क किया गया था।
मास्टरशेफ इंडिया में संजीव कपूर की भागीदारी ने शो की लोकप्रियता को काफी हद तक बढ़ाया। उनकी बेहतरीन व्यंजन और कलाकारी से वह घर-घर में मशहूर हो गए। जब मास्टरशेफ का पहला सीजन आया तो पहले संजीव कपूर को एप्रोच किया गया था।

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में संजीव कपूर ने सालों बाद मास्टरशेफ इंडिया शो से जुड़े तमाम बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि जब मेकर्स ने उन्हें शो ऑफर किया था तो संजीव ने एक शर्त रखी थी। जिसकी वजह से उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उन्होंने कहा कि, जैसे ही बातचीत शुरू हुई, 'मुझे बताया गया कि एक जज फाइनल हो गए हैं और वो अक्षय कुमार हैं।'
संजीव कपूर ये शो करने के लिए तैयार थे लेकिन उनकी शर्त ये थी कि वह इसे जज करने के लिए तैयार पर अक्षय कुमार से 1 रुपए ज्यादा फीस चार्ज करेंगे। इस पर मेकर्स ने संजीव से कहा कि आप अक्षय कुमार से अधिक फीस की डिमांड कर रहे हैं? संजीव ने कहा,'हां क्योंकि यह मेरा क्षेत्र है।' ये सुनकर मेकर्स हैरान रह गए और उन्होंने तुरंत फैसला लेते हुए संजीव को शो से बाहर निकाल दिया।
बता दें कि, मास्टरशेफ इंडिया के अब तक 8 सीजन आ चुके हैं। इस शो ने भारत में खाना पकाने के पेशे के बारे में लोगों की धारणा बदलने में भी अहम भूमिका निभाई है। इस शो के दूसरे सीजन से लेकर चौथे सीजन तक संजीव कपूर ने जज किया था। इसके बाद विकास खन्ना और रणवीर बराड़ जैसे कई बड़े शेफ्स शो का हिस्सा रहे।
ये भी पढ़ें: Akshay Kumar के शादी से पहले हुए थे 2-3 ब्रेकअप, बताया कैसे करते थे डील, कहा- 'बहुत गुस्सा आता था'












Click it and Unblock the Notifications