Akshay Kumar के शादी से पहले हुए थे 2-3 ब्रेकअप, बताया कैसे करते थे डील, कहा- 'बहुत गुस्सा आता था'
Akshay Kumar Break Up: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को पूरे 23 साल हो चुके हैं। दोनों के दो बच्चे बेटा आरव और बेटी नितारा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले अक्षय कुमार के 2 से 3 ब्रेकअप हो चुके हैं। जिसका खुलासा एक्टर ने अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान किया।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां को लेकर चर्चा में हैं। दोनों फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। अब हाल ही में 'द रणवीर शो' में बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए। साथ ही एक्टर ने बताया कि शादी से पहले हुए ब्रेकअप को वह कैसे हैंडल करते थे।

अक्षय कुमार ने बातचीत के दौरान कहा कि, 'मेरे साथ जब भी ब्रेकअप हुआ था, 2-3 बार हुआ है। मैं उस वक्त खूब एक्सरसाइज करने लगता था। खाना भी दबा के खाता था। क्योंकि बहुत गुस्सा और उदासी हुआ करती थी।"
अक्षय कुमार ने बातचीत के दौरान आगे कहा कि, "ब्रेकअप को चैनलाइज़ करने की ज्यादा प्रैक्टिस करता था। मुझे लगता है कि एक मार्शल आर्टिस्ट इसी तरह से ब्रेकअप को डील करते होंगे।" बता दें कि ट्विंकल खन्ना से पहले अक्षय कुमार का कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ चुका है जिसमें रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और पूजा बत्रा शामिल हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार का सबसे ज्यादा रवीना टंडन के साथ रिश्ता चला। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया यहां तक कि दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन बाद में ये सगाई टूट गई थी। इसके बाद अक्षय कुमार की लाइफ में ट्विंकल खन्ना आईं और दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2001 में शादी कर ली थी। वहीं रवीना टंडन ने 2004 में प्रोड्यूसर बिजनेसमैन अनिल थडानी संग शादी की।
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार टाइगर श्रॉफ लीड रोल में होंगे। फिल्म में दोनों का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेंगे। 10 अप्रैल 2024 को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी लीड रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications