क्या सामंथा रुथ प्रभू ने नागा चैतन्य को किया था चीट? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई, लिखा- 'कुछ चीजों की जरूरत...'

Samantha Ruth Prabhu Naga Chaitanya: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनका नागा चैतन्य से साल 2021 में तलाक हो गया था जिसकी वजह से वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं।

सामंथा रुथ प्रभू और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया और कपल अलग हो गए। पति से अलग होने के बाद सामंथा को शारीरिक तौर पर कई मुश्किलों से गुजरना पड़ा था। इसकी वजह से उनके हाथ से कई सारे प्रोजेक्ट्स चले गए थे।

samantha ruth prabhu

अब हाल ही में सामंथा रुथ प्रभू ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। जिसमें सामंथा ने अपना पूरा मॉर्निंग रूटीन बताया। वहीं एक यूजर ने एक्ट्रेस से नागा को धोखा देने की बात कही। यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मुझे बताओ आपने निर्दोष पति को धोखा क्यों दिया? हालांकि एक्ट्रेस ने फैन के इस सवाल का मजेदार जवाब दिया।

सामंथा प्रभु ने यूजर का जवाब देते हुए लिखा, 'माफ करें, ये अभ्यास आपकी मदद नहीं कर सकते. आपको कुछ मजबूत चीजों की जरूरत है, आपको आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं।' अब सामंथा का ये कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं कुछ फैंस ने एक्ट्रेस का सपोर्ट करते हुए यूजर की क्लास लगा दी।

बता दें कि, नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा रुथ प्रभू को गंभीर बीमारी से गुजरना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। नागा से हुए तलाक की वजह से उन पर गहरा असर पड़ा था। हालांकि अब एक्ट्रेस अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं और सिंगल लाइफ अच्छे से एंजॉय कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: अंधेरे में गर्लफ्रेंड की जगह उसकी मां को Kiss कर बैठा मशहूर स्टार, जब लाइट आई तो... किसे बताया सबसे बड़ा राज?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+