अंधेरे में गर्लफ्रेंड की जगह उसकी मां को Kiss कर बैठा मशहूर स्टार, जब लाइट आई तो... किसे बताया सबसे बड़ा राज?
Actor Kissed GF's Mother: बॉलीवुड इंडस्ट्री ऐसी है, जहां एक्टर्स की रील लाइफ में तो काफी कुछ चल रहा होता है मगर उनकी रीयल लाइफ भी कई बार काफी मिस्ट्रीभरी और दिलचस्प हो सकती है। कई बार वे इस मिस्ट्री का खुलासा अपने फैंस के साथ कर भी लेते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ एक स्टार ने किया, जब उन्होंने बातों ही बातों में परिवार के ही किसी खास मेंबर को बताया कि कैसे एक दफा उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को किस कर लिया था।
एक्टर ने बताया कि जब लाइट आई तो वहां का माहौल देखने लायक था। अंधेरा था तो पता नहीं चला कि कौन है। उनके अंदर का रोमांस जाग गया और मां को गर्लफ्रेंड समझकर वे किस कर बैठे। चलिये जानते हैं कि कौन हैं बॉलीवुड के ये स्टार, जिनकी जिंदगी में ऐसा वाकया हुआ कि कोई भी सुनकर शर्मसार हो जाए।

एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
हम बात कर रहे हैं सलमान खान के भाई सोहेल खान की। सोहेल खान भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूर हों, मगर वे अपनी फिटिज और पर्सनैलिटी से फैंस के दिलों पर आज भी राज करते हैं। अकसर वे परिवार संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जो काफी मजेदार होती हैं। मगर हाल ही में अपने भतीजे अरहान संग बातचीत में सोहेल ने ऐसा कुछ बताया, जिसे सुनकर अरहान भी दंग रह गये।
'गर्लफ्रेंड के साथ खेल रहा था गेम'
हाल ही में अरहान खान ने अपना एक शो 'डंब बिरयानी' की शुरुआत की है। इसके पहले एपिसोड में सोहेल खान नजर आए। इस दौरान सोहेल ने अपनी जिंदगी का एक वाकया शेयर किया। सोहेल बताते हैं कि एक बार मैं अपनी गर्लफ्रेंड के रूम में डार्क रूम खेल रहा था। मुझे कहीं छिपना था तो मैं वार्डरोब में जा छिपा। वहीं पर उसकी मां भी जा छिपीं।
'अंधेरे में लगा यही GF है और...'
सोहेल बोले कि अंधेरे में वैसे ही कुछ नजर नहीं आ रहा था तो मुझे लगा कि ये मेरी गर्लफ्रेंड है। मेरे अंदर का रोमांस जाग गया और फिर मैंने अपनी गर्लफ्रेंड समझकर उसकी मां को किस कर दिया। इतना सुनकर अरहान खान और उसके दोस्त जोर-जोर से हंसने लगे।
'मुझे हंसने की आवाज आई'
इसके बाद सोहेल ने आगे कहा कि मैंने उन्हें किस कर दिया और फिर मुझे हंसने की आवाज आई। मुझे लगा कि मेरी गर्लफ्रेंड को किस काफी पसंद आया। जब मैं वार्डरोब से बाहर आया तो मैंने देखा कि ये मेरी गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि उसकी मां है। फिर हमें देखकर सब पूछने लगे कि क्या हुआ क्या हुआ... मैंने जब सबको ये किस्सा बताया तो हंसते हंसते सबका पेट दुख गया।












Click it and Unblock the Notifications