'मुस्लिम का नाम बदनाम करते हो' सलमान खान ने की 'बप्पा' की आरती, फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल
Salman Khan Ganesh Chaturthi: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हर धर्म को मानते हैं। अब शनिवार को उन्होंने अपने मुंबई वाले घर में एक्टर ने गणेश चतुर्थी मनाई। इस दौरान उनके सभी घरवाले भी साथ में मौजूद थे।
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम में सलमान खान की गणेश आरती करते हुए वीडियो शेयर की है। जिसमें सलमान खान के अलावा सलीम खान, अरबाज खान और सोहेल खान भी मौजूद थे। इसके अलावा वरुण शर्मा, यूलिया वंतूर और ओरी अवत्रमणि भी सबके साथ गणेश जी की आरती करते हुए दिखे।

पूजा के दौरान सलमान खान ने ब्राउन कलर की शर्ट और सफेद पैंट पहनी हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके साथ भगवान गणेश की आरती एक बच्चा भी कर रहा है। गणेश चतुर्थी के उत्सव में सलमान और उनका परिवार जश्न में डूबा हुआ नजर आया। इसके बाद सलमान के पिता सलीम ने भी गणेश जी की आरती की हालांकि फैंस को ये चीज पसंद नहीं आई।
सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। क्योंकि वह मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखते हैं तो ऐसे में भगवान गणेश की उन्हें आरती करता देख फैंस नाराज हो गए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "हर चीज की माफी है लेकिन शिर्क की माफी नहीं है।" अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, "ये सब देख के दिल दहल जाता है, ना मस्जिद ना नमाज और पूजा करने चले।" एक ने लिखा, 'ये सब करके ये लोग मुस्लिमों का नाम बदनाम करते हैं।'
बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है सलमान खान को इससे पहले भी कई बार आरती करते हुए देखा गया है। वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब जल्द ही एक्टर अपनी अगली फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे। फिलहाल एक्टर इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं और ये अगले साल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ये भी पढ़ें: Salman Khan House Firing: पूरी मैग्जीन खाली करना है, इससे समाज का होगा भला, चौंका देगा शूटर्स का कबूलनामा












Click it and Unblock the Notifications