Salman Khan House Firing: पूरी मैग्जीन खाली करना है, इससे समाज का होगा भला, चौंका देगा शूटर्स का कबूलनामा
Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड स्टार सलमान खान घर पर फायरिंग मामले में नया खुलासा हुआ है। हमला करने वाले शूटर्स को लगता था कि ऐसा करके वह समाज का भला कर रहे हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल ने कहा था कि डरना नहीं है,आत्मविश्वास से काम पूरा करना है। गैंग का स्टाइल पूरी मैग्जीन खाली करना है, तुम दोनों इतिहास लिखोगे। समाज के लिए अच्छा काम कर रहे हो।
आजतक समेत कई अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्राइम ब्रांच की चार्जशीट में आरोपियों के कबूलनामे में शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल ने बताया है कि अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के लिए उन्हें न केवल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने निर्देश दिए थे, बल्कि 13 अप्रैल को वारदात को अंजाम देने से कुछ घंटे पहले सिग्नल ऐप पर जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने भी हमलावरों से बातें की थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने जो चार्जशीट तैयार की थी, उससे स्पष्ट पता चलता है कि सलमान खान के घर पर हमले की योजना लगभग एक साल पहले से ही चल रही थी। इस मामले में आरोपी सागर पाल को अनमोल बिश्नोई ने बहुत पहले ही इस काम के लिए लगाकर रखा था।
ये भी देखें अभिमन्यु को 6 लोगों ने मारा, आज भी चक्रव्यूह में 6 लोग, लोकसभा में राहुल गांधी ने सुनाया महाभारत का किस्सा
चार्जशीट के अनुसार, 13 अप्रैल को फायरिंग की घटना को अंजाम देने से कुछ घंटे पहले अनमोल बिश्नोई ने सागर पाल और विक्की गुप्ता की अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई से बात करवाई थी। तब लॉरेंस बिश्नोई ने हौसला बढ़ाने के लिए हमलावरों इ कहा कि तुम्हारा काम अच्छा होगा, तुम फिक्र मत करो और फायरिंग के लिए तैयार हो जाओ।
बिश्नोई गैंग का स्टाइल,किसी को भी मारने के लिया तैयार थे शूटर्स
जबकि, अनमोल बिश्नोई ने भी अपना एक संदेश रिकॉर्ड करके हमलावरों को भेजा था। अपने संदेश में उसने कहा कहा था कि दोनों शूटर्स समाज के लिए काम कर रहे हैं और इससे समाज को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। अनमोल ने यह भी कहा था कि बिश्नोई गैंग का एक स्टाइल है, जब भी हम कोई काम करने जाते हैं, तब बंदूक की मैग्जीन पूरी खाली कर देते हैं। तुम लोग भी सलमान खान के घर के बाहर जब पहुंचोगे, तो पूरी मैग्ज़ीन खाली कर देना।
इसके अलावा आरोपी विक्की गुप्ता ने अपने बयान में बताया है कि वह और सागर इस काम के लिए इतना उत्साहित थे कि वह किसी भी व्यक्ति को गोली मारने के लिए राजी थे। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि गोलीबारी के दौरान जो भी उनके रास्ते में आता, वह उसे भी मारने की तैयारी रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications