घर से भागकर सोहैल और सीमा ने की थी मंदिर में शादी, बाद में हुआ था निकाह, पढ़ें Love Story

मुंबई, 16 दिसंबर। फिल्म एक्टर-प्रोड्यूसर सोहैल खान की पत्नी सीमा खान इस वक्त कोविड 19 की चपेट में हैं। वो और उनका बड़ा बेटा योहान दोनों ही कोरोना संक्रमित निकले हैं। ये दोनों फिल्ममेकर करण जौहर के घर हुई पार्टी में शामिल हुए थे। इसी पार्टी से लौटने के बाद एक्ट्रेस करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, शनाया कपूर कोरोना संक्रमित हुए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चित सीमा खान हैं क्योंकि करीना की प्रवक्ता की ओर से जो स्टेटमेंट जारी किया गया है उसमें अप्रत्यक्ष रूप से ये कहा गया कि करण के यहां एक ऐसा इंसान मौजूद था, जिसे पहले से ही सर्दी-खांसी थी, उसे वहां आना ही नहीं चाहिए था।

सीमा खान को ट्रोल कर रहे हैं लोग

सीमा खान को ट्रोल कर रहे हैं लोग

तो आपको बता दें कि पार्टी में सीमा और उनके बेटे ही ऐसे थे जिन्हें पहले से ही थोड़ी सर्दी-खांसी थी। बस इसी वजह से लोग सोशल मीडिया पर सीमा खान को ट्रोल कर रहे हैं। मालूम हो कि बेपनाह हुस्न की मल्लिका और फिल्मी पार्टियों में अक्सर नजर आने वाली सीमा खान पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। वो बहुत सारी फिल्मी हस्तियों के लिए डिजाइनर का काम करती हैं।

पहले दोस्ती फिर हुआ प्यार

पहले दोस्ती फिर हुआ प्यार

अपने काम के ही सिलसिले में वो मुंबई में आई थीं और एक इवेंट में उनकी मुलाकात सोहैल खान से हुई थी। पहली ही नजर में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। फिर धीरे-धीरे दोनों की मुलाकात होने लगी और फिर दोनों में दोस्ती हो गई और ये दोस्ती कब प्रेम में बदल गई , दोनों को पता नहीं चला।

घर से भागकर की दोनों ने शादी

घर से भागकर की दोनों ने शादी

सीमा एक नॉन फिल्म बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं इसलिए उनके परिवार वाले सोहैल संग उनकी शादी को स्वीकार नहीं रहे थे, हालांकि सोहैल की फैमिली को कोई दिक्कत नहीं थी। इसी वजह से जिस दिन सोहैल खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या'(1998) रिलीज हुई, दोनों घर से भाग गए। फिर दोनों ने आर्य समाजी ढंग से शादी कर ली और उसके बाद अपने घरवालों के पास आशीर्वाद लेने पहुंचे।

सीमा और सोहैल का निकाह भी हुआ

सीमा और सोहैल का निकाह भी हुआ

घरवालों के पास कोई विकल्प ही नहीं बचा था इसलिए दोनों परिवार वालों ने इस रिश्ते को कबूल कर लिया। हालांकि इस शादी के बाद सीमा और सोहैल का निकाह भी हुआ है। इस शादी से दोनों को दे बेटे निर्वाण खान और योहान खान हैं।

'बांद्रा 190' बुटीक

आपको बता दें कि सीमा का 'बांद्रा 190' नाम से एक बुटीक है। जिसमें उनकी पार्टनर सुजैन खान और महीप कपूर हैं इसके अलावा सीमा खान अपना 'कलिस्ता' नाम का एक सैलून भी चलाती हैं, जो कि बॉलीवुड के लोगों में काफी मशहूर है। फिलहाल बीएमसी ने सीमा खान से लेकर करीना की बिल्डिंग को सील कर दिया है। अब कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+