'मैंने बचपने में कर दी वो हरकत' सलमान खान को हुआ काले हिरण मामले में पछतावा? बताया पुलिस स्टेशन में क्या हुआ

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को अक्सर लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी मिलती रहती है। जिसके बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल एक्टर बिग-बॉस 18 को लेकर सुर्खियों में हैं। वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान ने उस पल को याद किया जब वह पुलिस स्टेशन में थे।

वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान, सलमान ने रजत दलाल के साथ शो में कंटेस्टेंट्स की बॉडी लैंग्वेज पर बातचीत करते हुए एक पल को याद किया जब एक्टर को पुलिस स्टेशन जाना पड़ा था। सलमान ने रजत को राय दी कि उन्हें अपने पुराने केस के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अपने पुराने वीडियो पर बात की जिसमें वह पुलिस स्टेशन पर बैठे थे।

Salman Khan

सलमान खान ने अपने पुराने वीडियो के बारे में बात करते हुए कहा, "अगर आपने मेरे पुराने क्लिप्स देखे हैं, तो ऐसा लग सकता है, 'देखो सलमान खान, कैसे वो पुलिस स्टेशन में बैठकर अकड़ के बैठे हैं। लेकिन मेरा कोई इन्वॉल्वमेंट था ही नहीं तो मैं वहां पर जाकर क्यों डरूं? लेकिन जब कोई सीनियर आता है तो खड़े होना, उनकी इज्जत करनी चाहिए। मुझे खुद की क्लिप देखकर अब अच्छा नहीं लगता। ऐसा लगता है कि पता नहीं बचपने में क्या कर गया मैं।"

सलमान खान ने आगे कहा, 'मेरे चलने का एक तरीका है, एक बॉडी लैंग्वेज है, जिसे मैं अब बदल नहीं सकता, लेकिन लोग सोचते हैं कि यह अहंकार है, नहीं ऐसा नहीं है।' बता दें कि, सलमान खान ने जिस वीडियो की बात की वह तब की है जब काले हिरण मामले में उन्हें जोधपुर के पुलिस स्टेशन रहना पड़ा। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टर की 26 साल पुरानी वीडियो वायरल होती रहती है।

बता दें कि, साल 1998 में हुए काले हिरण मामले ने अब भी सलमान खान का पीछा नहीं छोड़ा है। उन्हें अक्सर लॉरेंस गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिलती रहती है। इस साल 14 अप्रैल को एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुबह गोलीबारी हुई थी और उन्हें माफी मांगने की चेतावनी भी दी गई। इसके बाद हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई जो कि सलमान के करीबी दोस्त थे। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंग गैंग ने ली। जिसके बाद से सलमान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस काफी सतर्क हो गई है।

ये भी पढ़ें: 'Karan Arjun' को सता रहा हिरण का भूत! Shah Rukh रील में बोलकर आए, Salman ने रियल में शिकार कर डाला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+