'Karan Arjun' को सता रहा हिरण का भूत! Shah Rukh रील में बोलकर आए, Salman ने रियल में शिकार कर डाला?
Salman Shah Rukh Khan Black Buck Fear: बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे, शाहरुख खान और सलमान खान, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार ये खबरें किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि दोनों को मिल रही जान से मारने की धमकियों को लेकर है। शाहरुख और सलमान को मिल रही इन धमकियों के पीछे एक पुरानी कहानी है - एक कहानी जो 'हिरण' से जुड़ी है और जो 30 से 25 साल बाद फिर से सामने आई है।
दोनों ही खान दोस्तों के प्राण संकट में है। मानों जैसे कोई भूत पीछ लग लिया हो। यह भूत अचानक ही अपनी 'कब्र' से बाहर निकल आ गया है। आइए जानते हैं दोनों खान दोस्तों का 'हिरण का भूत' कनेक्शन...

शाहरुख का 'हिरण' वाला डायलॉग बना मुसीबत
शाहरुख खान का नाम हाल ही में एक पुरानी फिल्म 'अंजाम' (1994) के डायलॉग के कारण विवादों में आया। फिल्म में उनका किरदार एक सीन में अपने नौकर से कहता है कि "मरा हुआ हिरण बाहर गाड़ी में पड़ा है, तुम लोग निकालकर खा लेना।" इस पर उनकी मां का किरदार हिरण के शिकार पर आपत्ति जताता है, और शाहरुख का किरदार जवाब देता है, "मुझे मजा आता है।"
इस डायलॉग पर छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक वकील फैजान ने नाराजगी जताई और शाहरुख को धमकी दी, जिससे यह मामला एक गंभीर मुद्दा बन गया। यह पूरा विवाद शाहरुख के लिए एक अप्रत्याशित मुसीबत बन गया है, क्योंकि 30 साल पुरानी एक फिल्म के इस डायलॉग को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि, शाहरुख की अंजाम फिल्म में हिरण किस नस्ल का था, इसका जिक्र नहीं था।
सलमान खान का 'काला हिरण' विवाद, बना गले की फांस!
दूसरी ओर, सलमान खान का नाम काले हिरण के शिकार के मामले में पहले से ही विवादों में रहा है। 1999 में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। यह मामला अभी तक सलमान का पीछा कर रहा है, और बिश्नोई समुदाय से जुड़े गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को काले हिरण के शिकार के लिए माफी मांगने तक की धमकी दी है। बिश्नोई समुदाय में काले हिरण को धार्मिक महत्व दिया जाता है, इसलिए उनके इस विवाद का कारण भी यही है।
करण-अर्जुन की दोस्ती और 'हिरण' का भूत!
1995 में आई फिल्म 'करण-अर्जुन' ने सलमान और शाहरुख की दोस्ती को नए मुकाम पर पहुंचाया था। इस फिल्म के बाद दोनों की दोस्ती और मजबूत हो गई थी। हालांकि, अब दोनों को ही जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, और दिलचस्प बात यह है कि दोनों मामलों में कहीं न कहीं 'हिरण' का मुद्दा ही उठ रहा है। एक ओर सलमान को काले हिरण के शिकार का मामला सता रहा है, तो वहीं दूसरी ओर शाहरुख को उनके पुराने डायलॉग के कारण परेशान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- लॉरेंस की 'परछाई' बना भीखाराम? सलमान को दी जान से मारने की धमकी, जानें राजस्थान से कर्नाटक तक कनेक्शन
सलमान को लगातार मिल रही धमकियां
काले हिरण शिकार मामले के कारण सलमान खान को कई बार अदालतों का चक्कर लगाना पड़ा है, और अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वजह से उनकी सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। बिश्नोई गैंग द्वारा लगातार सलमान को धमकियां मिल रही हैं, और इसी बीच सलमान के करीबी माने जाने वाले बाबा सिद्दीकी की हत्या भी हो गई है। यह घटनाएं सलमान और उनके परिवार के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।
शाहरुख-सलमान को कैसे मिलेगा छुटकारा?
शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही बॉलीवुड के सुपरस्टार्स हैं, और दोनों के फैंस का प्यार भी बेशुमार है। लेकिन इन पुराने विवादों के कारण आज दोनों की जिंदगी में खौफ का साया मंडरा रहा है। फिल्मी दुनिया के यह दोनों 'करण-अर्जुन' आज सच में एक ऐसी मुसीबत में फंस गए हैं, जिससे छुटकारा मिलना मुश्किल है। हिरण का यह पुराना भूत दोनों की जिंदगी में एक स्याह अध्याय बनकर उभर रहा है।
ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan Threat Case: कौन है शाहरुख को जान से मारने की धमकी देने वाला? छत्तीसगढ़ से पुलिस ने ऐसे दबोचा












Click it and Unblock the Notifications