'बिग बॉस 15' में सलमान खान ने राज कुंद्रा को लेकर किया मजाक, शमिता शेट्टी ने दिया ये रिएक्‍शन

मुंबई, 11 अक्‍टूबर। बिग बॉस सीजन 15 शो में एक बार फिर सलमान खान होस्‍ट करते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस का पंद्रहवां सीजन लड़ाई-झगड़ों को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। सलमान खान, जो घर में मूड को हल्का रखने के लिए घर वालों की टांग खिचाई और मजाक करने के लिए जाने जाते हैं। पिछले हफ्ते कंटेस्‍टेंट प्रतीक सहजपाल ने जमकर हंगामा किया।

सलमान खान ने राज कुंद्रा का उड़ाया मजाक

सलमान खान ने राज कुंद्रा का उड़ाया मजाक

बिग बॉस के घर में अपनी हदें पार करने के लिए सलमान खान ने बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार में प्रतीक सहजपाल की खूब क्‍लास लगाई हालांकि, इस सेगमेंट के दौरान सलमान ने राज कुंद्रा का नाम लिया। इससे शमिता शेट्टी, जो उनकी साली हैं वो हैरान रह गईं।

प्रतीक की क्‍लास लगाई तभी बोली ये बात

प्रतीक की क्‍लास लगाई तभी बोली ये बात

यह सब तब शुरू हुआ जब सलमान ने प्रतीक को बाथरूम के ताले हटाने के लिए डांटा, जबकि उनकी को कंटेस्‍टेंट विधि पांड्या अंदर थीं। उन्होंने एक अन्य प्रतियोगी निशांत को भी इस तरह के व्यवहार का समर्थन नहीं करने के लिए बात कही। इसी दौरान सलमान ने प्रतीक को कहा कि तुम समझ गए जिस पर प्रतीक ने हामी भरी।

Recommended Video

    Bigg Boss 15 : Weekend Ka Vaar में Prateek Sahajpal पर फूटा Salman Khan का गुस्सा | वनइंडिया हिंदी
    सलमान ने राज कुंद्रा का नाम लेते हुए बोली ये बात

    सलमान ने राज कुंद्रा का नाम लेते हुए बोली ये बात

    इसी दौरान सलमान खान ने शमिता शेट्टी के जीजा राज कुंद्रा का नाम लिया और कहा कि राज कुंद्रा भी समझ गया है। इसने शमिता शेट्टी को झटका लगा लेकिन जल्द ही उन्हें इसका एहसास तब हुआ जब सभी लोग हंसने लगे।

    सलमान के मजाक पर शमिता ने दिया ये रिएक्‍शन

    सलमान के मजाक पर शमिता ने दिया ये रिएक्‍शन

    सलमान ने कहा, "राज कुंद्रा भी समझ गया " इस पर शमिता ने एक शर्माते हुए खिसियाते हुए मुस्कान दी। हालांकि जब शमिला हैरान होकर सलमान खान की तरफ देखने लगीं और सलमान के रिएक्‍शन से उन्‍हें लगा कि उन्‍होंने मजाक में ये बात बोली है तो वो मुस्‍कुराने लगी। Bigg Boss15: ईशान और मायशा ने पार की सारी हदें, एक दूसरे को किया KISS, VIDEO देख फैंस हुए हैरान

    राज कुंद्रा पर चल रहा ये केस

    राज कुंद्रा पर चल रहा ये केस

    बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में कुछ दिन पहले बेल पर बाहर आ चुके हैं। राज कुंद्रा शमिता शेट्टी के जीजा हैं और शिल्‍पा शेट्टी की बहन हैं।राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्‍म बनाने और सप्‍लाई का आरोप है। दो महीने तक जेल में रहने के बाद राज को पिछले महीने जमानत पर रिहा किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+