Bigg Boss15: ईशान और मायशा ने पार की सारी हदें, एक दूसरे को किया KISS, VIDEO देख फैंस हुए हैरान
मुंबई, 9 अक्टूबर। बिग बॉस सीजन 15 में एक बार एक्टशन ड्रामा के बीच रोमांस का तड़का लग चुका है। बिग बॉस के घर में ईशान सहगल और मायशा अय्यर के बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं। दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों एक दूसरे को कैमरे के सामने KISS कर बैठे। जबकि पहले प्रशंसकों को लगता था कि प्रतीक सहजपाल और मीशा अय्यर के बीच कुछ संबंध है, लेकिन इस किस सीन ने सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार शो के वायरल वीडियो पर यूसर्ज रिएक्शन दे रहे हैं।

एक ही कंबल में आए नजर
शो में ईशान सहगल और मायशा अय्यर को करीब आते देखा गया। मायशा ने ईशान से पूछा कि उन्हें किस तरह की लड़की पसंद है। दोनों एक साथ एक ही कंबल शेयर कर रहे और अपने प्यार का इजहार करते नजर आए। गार्डेन में जाकर एक दूसरे को किस किया। सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो में किस की आवाज साफ सुनाई दे रही है। वहीं यूजर्स दावा कर रहे हैं कि उन्हें किस की आवाज भी सुनाई दे रही है।

मायशा ने बताया कि उन्हें कैसा लड़का पसंद है
मायशा और ईशान सहगल के बीच शुरूआत से ही अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही थी जो अब उनके प्यार में बदल गई है। शो में वो दोनों एक दूसरे की पसंद के बारे में भी बात करते नजर आए। मायशा ने ईशान से पूछा कि उन्हें किस तरह की लड़की पसंद है। जिसके जवाब में इशान ने कहा 'वह सुंदर और प्यारी होनी चाहिए, लेकिन मैं केवल एक चीज चाहता हूं कि वह मुझे बिना शर्त प्यार करे।' वहीं इशान के पूछने पर मायशा ने कहा, मुझे बहुत ऑफ-बीट किस्म के लड़के पसंद हैं, वर्ना मेरे नखरे कौन बर्दाश्त कर सकता है।
सिम्बा ने मीशा और ईशान के रिश्ते को लेकर बोली ये बात
वहीं सिम्बा नागपाल और अकासा सिंह ने मीशा और ईशान के रिश्ते के बारे में बात करते हुए नजर आए। सिम्बा ने कहा "मीशा मेरी दोस्त है। लेकिन मुझे कुछ चीजें समझ में नहीं आती हैं। रियलिटी शो मैं उसके बाद का हिस्सा था। कुछ लड़कियों से मिलकर मुझे विश्वास होने लगा कि कुछ लड़कियां एक निश्चित प्रकार की होती हैं।
मीशा अय्यर उसी कैटेगरी की हैं, उनकी जिंदगी सिर्फ
सिम्बा बोला- मीशा अय्यर उसी कैटेगरी की हैं, उनकी जिंदगी सिर्फ...
मुझे विश्वास होने लगा कि लड़कियां ऐसी ही बनती हैं। असली लड़कियां भी होती हैं। वे हमेशा लड़कों के बारे में सोचती थीं। उनमें कोई जुनून नहीं था, अपने जीवन में ध्यान केंद्रित करें। मुझे लगने लगा था कि लड़कियों की जिंदगी सिर्फ लड़कों के इर्द-गिर्द घूमती है। मीशा अय्यर उसी कैटेगरी की हैं, उनकी जिंदगी सिर्फ लड़कों के इर्द-गिर्द घूमती है।"












Click it and Unblock the Notifications