क्या 59 साल में पिता बनना चाहते हैं Salman Khan? एक्टर ने किया बड़ा खुलासा, कहा-'मुझे भी...'

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में अपने भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट "डम्ब बिरयानी" में नजर आए। इस दौरान सलमान खान ने उनके साथ जमकर मस्ती की। एक्टर ने अरहान और उनके दोस्तों से पूछा कि वे पॉडकास्ट क्यों शुरू करना चाहते हैं। इस पर अरहान ने कहा कि ये वे यादें बनाना चाहते हैं।

पॉडकास्ट में अरहान के दोस्त ने कहा कि उनके बच्चे ये बाद में देख सकते हैं, तो सलमान ने हंसते हुए कहा, "तुम्हारे पास टाइम है यार। मुझे भी टाइम है। और ज्यादा टाइम है।" यह सुनकर अरहान और उनके दोस्त हंसकर लोटपोट हो गए।

Salman Khan

बता दें कि, सलमान खान इस साल 60 साल के हो जाएंगे। उनका कई एक्ट्रेसेसे के साथ अफेयर रहा है, लेकिन बात किसी भी तरह शादी तक नहीं पहुंच पाई। बीते कुछ समय से सलमान खान के बारे में यह खबरें आती रही हैं कि वह मॉडल यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं, हालांकि ना तो सलमान और ना ही यूलिया ने अब तक इस रिश्ते की पुष्टि की है। यूलिया अक्सर सलमान के घर पर नजर आती हैं। वह सलमान के घर के किसी भी आयोजन में शामिल जरूर होती हैं।

ये भी पढ़ें: Salman Khan की मां गिरते गिरते बचीं, वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कही ऐसी बात

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, फिलहाल अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आएंगी। सिकंदर फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगादोस कर रहे हैं और इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

बता दें कि, यह फिल्म इस साल ईद 2025 के आसपास रिलीज़ होगी, और इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी जैसे सितारे भी अहम भूमिका में होंगे। टाइगर 3 के बाद सलमान खान की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका ऐलान एक्टर ने पिछले साल 2024 में कर दिया था।

ये भी पढ़ें: Salman Khan केस में बड़ा अपडेट, पनवेल फार्महाउस पर हमला करने वाले आरोपियों को मिली जमानत, जानें मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+