Salman Khan की मां गिरते गिरते बचीं, वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कही ऐसी बात
Salman Khan Mother: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। उनकी ये फिल्म आगामी 28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच एक्टर की मां को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
सलमान खान और उनकी मां सलमान खान का रिश्ता
आपको बता दें कि सलमान खान अपनी मां सलमा खान के बहुत करीब हैं और उनसे बहुत प्यार करते हैं। सलमान खान हर फैमिली फंक्शन में अपनी मां के साथ ही नजर आते हैं। फिलहाल एक्टर की मां सलमा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमा खान के साथ हुई ऐसी घटना
-वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान की मां सलमा खान का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिरने से बचती हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वायरल वीडियो में सलमा खान कहीं बाहर हैं और अपनी कार की तरफ जाती नजर आ रही हैं।
-वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक से सलमान खान ने डिसबैलेंस हो जाता है और वो पीछे की तरफ होती हैं तब तक उन्हें एक महिला संभाल लेती हैं। उसके बाद उन्हें पकड़कर कार तक ले जाते हैं। सलमा खान का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
सलमान खान की मां के लिए लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
-सलमा खान के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- व्हीलचेयर साथ में क्यों नहीं लेकर आए हैं। वहीं दूसरे शख्स ने लिखा है- संभालकर सलमा जी, पूरे बॉलीवुड की मां हैं आप।
-एक फैन ने लिखा है- सबकी दुआ है आपके साथ। आपको बता दें सलमान खान जिस तरह से अपने पैरेंट्स का ध्यान रखते हैं, उनकी तारीफ हर कोई करता है। लोग कहते हैं कि बेटा हो तो सलमान खान जैसा हो।












Click it and Unblock the Notifications