Salman Khan केस में बड़ा अपडेट, पनवेल फार्महाउस पर हमला करने वाले आरोपियों को मिली जमानत, जानें मामला

Salman Khan Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर हमला करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को जमानत दे दी है।

सलमान खान मामले में कोर्ट ने कही ये बात
कोर्ट ने कहा है कि जिस व्हाट्सऐप ग्रुप में साजिश रची गई थी और इस घटना को लेकर चर्चा की गई थी, उसमें आरोपियों की मौजूदगी के अलावा उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है।

Salman Khan Case

फार्महाउस पर हमला करने वाले आरोपियों को मिली जमनात

-आपको बता दें सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस पर हमला करने वाले आरोपी वासपी महमूद खान उर्फ वसीम चिकना और गौरव विनोद भाटिया उर्फ संदीप बिश्नोई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

-कोर्ट में बचाव पक्ष के वकील तनवीर अजीज पटेल और असित यशवंत चावरे ने दलील दी है कि केवल व्हाट्सऐप ग्रुप में होने की वजह से उन्हें आरोपी नहीं माना जा सकता है।

-पुलिस जांच के अनुसार सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस में ही शूट करने की योजना बनाई गई थी। ऐसा करने के लिए शूटरों ने पनवेल में किराए पर मकान भी लिया था।

-वहीं पुलिस ने सलमान खान पर एक और हमले की योजना बनाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जब वह पनवेल फार्महाउस के रास्ते में थे। कथित तौर पर संदिग्धों ने फरवरी 2024 की शुरुआत में ही इस फार्म हाउस की रेकी की थी।

गैलेक्सी अपार्टमेंट में 2 शूटरों ने की थी गोलीबारी

वहीं 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 2 शूटरों ने गोलीबारी की थी। इन दोनों हमलावरों को गुजरात के कच्छ गिरफ्तार कर लिया गया था।

सलमान खान का पनवेल फार्महाउस

सलमान खान पनवेल में एक खूबसूरत फार्महाउस के भी मालिक हैं। उनकी ये प्रॉपर्टी 150 एकड़ भूमि में फैली हुई है और यहां पर वो फर्मिंग करना भी पसंद करते हैं। भाईजान अपने फार्महाउस पर काफी समय बिताते हैं और अपने करीबियों के लिए कई पार्टीज भी होस्ट करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके इस पनवेल फार्महाउस की कीमत 80 करोड़ रुपये के आसापस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+