Salman Khan की हो जाती शादी, लेकिन इस हरकत की वजह से रह गए कुंवारे, जानें ऐसा क्या हुआ
Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान फैंस के मोस्ट फेवरेट एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। उनका नाम बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा, लेकिन फिर भी 59 साल की उम्र में सलमान खान सिंगल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक बार सलमान की शादी होने वाली थी लेकिन किसी वजह से वह टूट गई।
Salman Khan Birthday: सलमान खान की टूटी थी शादी
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का कई एक्ट्रेसेस पर दिल आया। एक्टर का उनके साथ अफेयर भी चला, और कई बार बात शादी तक आते-आते फिर रिश्ता ही टूट जाता था। ऐसा ही एक बार सलमान खान की शादी तय हो गई थी, यहां कि कार्ड भी बट चुके थे लेकिन आखिरी में उनकी शादी टूट गई।

Salman Khan Birthday: छप चुके थे कार्ड
सलमान खान के खास दोस्त साजिद नाडियाडवाला ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने फिल्म 'हाउसफुल 4' का प्रमोशन करने के दौरान बताया था कि सलमान खान को एक लड़की काफी पसंद आ गई थी, इसके बाद बात शादी तक पहुंच गई। यहां तक कि दोनों के शादी के कार्ड भी छप चुके थे। लेकिन सलमान खान ने शादी से ठीक 6 दिन पहले अपना मन बदल लिया।
Salman Khan Birthday: 6 दिन पहले सलमान खान ने की ऐसी हरकत
साजिद ने बताया कि शादी से कुछ दिन पहले सलमान खान ने उनसे अचानक कहा, 'मेरा मूड नहीं है।' जबकि उन्होंने और सलमान ने एक ही दिन शादी करने का फैसला किया था। हालांकि परिवार वालों ने पूरी तैयारी कर ली थी, बाद में इसके लिए सलमान को डांट भी पड़ी। साजिद ने ये नहीं बताया था कि आखिर वो कौन थी जिससे सलमान की शादी टूटी थी।
Salman Khan Birthday: संगीता बिजलानी संग टूटी थी शादी
बता दें कि, एक बार सलमान खान ने खुद खुलासा किया था कि उनकी संगीता बिजलानी से शादी होने वाली थी। दोनों की सगाई हो चुकी थी और वह शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनकी शादी टूट गई। कहा जाता है कि, संगीता बिजलानी ने सलमान खान औऱ सोमी अली को रंगे हाथों पकड़ लिया था जिसके बाद उन्होंने इस रिश्ते से दूरी बना ली। इसके बाद सलमान का नाम ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ समेत कई अन्य एक्ट्रेसेस के साथ भी जुड़ा।
ये भी पढ़ें: Salman Khan: ये हैं सलमान खान की 5 सुपर फ्लॉप फिल्में, एक बार देखते ही पकड़ लेंगे माथा












Click it and Unblock the Notifications