जब सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने बताया था वेडिंग प्लान, यूलिया वंतूर ने कहा-'शादी कभी भी हो सकती है'
Salman Khan Iulia Vantur: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान 58 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। लेकिन एक्टर का नाम अब तक कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। बीते कुछ समय से सलमान और यूलिया वंतूर के रिश्ते को लेकर बॉलीवुड गलियारों में खूब चर्चा होती है। एक बार यूलिया ने खुद अपने वेडिंग प्लान्स को लेकर खुलासा किया था।
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में यूलिया वंतूर ने बताया कि उनका शादी करने का क्या प्लान है। इस दौरान उन्होंने हंसते हुए कहा कि ये सिर्फ शादी के बारे में नहीं है बल्कि दो लोगों के एहसास के बारे में है। उन्होंने बताया कि एक समय उनके माता-पिता ने बार-बार पूछा था कि वह कब शादी करेगी, और उन्होंने अपनी मां से पूछा था कि क्या वह उसे खुश देखना चाहती है या बस शादीशुदा।

यूलिया ने कहा कि, "शादी कभी भी की जा सकती है, लेकिन सच्ची खुशी और किसी के साथ सच्चा संबंध ही महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि किसी के साथ खुश रहना, एक-दूसरे के साथ समय बिताना और एक अच्छा संबंध होना ज्यादा महत्वपूर्ण है।"
ये भी पढ़ें: Salman Khan: ये हैं सलमान खान की 5 सुपर फ्लॉप फिल्में, एक बार देखते ही पकड़ लेंगे माथा
इससे पहले यूलिया ने अपने पिता के जन्मदिन पर कुछ प्यारे पल साझा किए, जिसमें सलमान खान भी शामिल थे। इस दौरान सलमान यूलिया के परिवार के साथ पोज देते हुए नजर आए। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी, जबकि यूलिया ने एक काले रंग की ड्रेस के साथ जैकेट पहनी थी।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म साल 2025 में ईद पर रिलीज की जाएगी। एक्टर इस फिल्म में एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिलहाल फैंस को सलमान खान की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल एक्टर इन दिनों बिग-बॉस 18 को होस्त कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications