Salman Khan: ये हैं सलमान खान की 5 सुपर फ्लॉप फिल्में, एक बार देखते ही पकड़ लेंगे माथा
Salman Khan 5 Super Flop Films: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान पिछले कुछ समय से खबरों में छाए हुए हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी है। इतना ही नहीं अप्रैल 2024 को सलमान खान के मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित घर पर फायरिंग भी की गई थी।
सलमान खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग
इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। आपको बता दें कि सलमान खान की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थकते हैं। सलमान खान ने अब तक कई बड़े प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के साथ काम किया है। उनकी कई फिल्में ब्लॉकबस्टर बी साबित हुई हैं।

सलमान खान की इन फिल्मों को देख पकड़ लेंगे माथा
हालांकि एक समय ऐसा भी था जब लगातार हिट देने से पहले सलमान खान फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लगा रहा रहे थे। आइए आपको बताते हैं भाईजान की सुपर फ्लॉप फिल्मों के बारे में जिन्हें देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे।
सलमान खान की 5 सुपर फ्लॉप फिल्में-
मैरीगोल्ड
सलमान खान की सुपर फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर 'मैरीगोल्ड' मूवी का नाम आता है। ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी जिसमें सलमान खान के साथ एली लार्टर और सुचित्रा पिल्लई नजर आई थीं। विलार्ड कैरोल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.29 करोड़ रुपए का ही कारोबार किया था जबकि फिल्म का बजट 19 करोड़ रुपये था।
क्यों कि
सलमान खान की फिल्म 'क्यों कि' साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर, जैकी श्रॉफ, रिमी सेन और ओम पुरी जैसे कलाकार नजर आए थे। सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी से फ्लॉप साबित हुई थी। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 22 करोड़ रुपए का ही कारोबार किया था।
युवराज
सलमान खान की फिल्म 'युवराज' साल 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भाईजान के साथ कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, जायद खान जैसे कलाकार नजर आए थे। ये फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपये था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने सिर्फ 28.82 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया था।
वीर
साल 2010 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'वीर' भी सुपर फ्लॉप साबित हुई थई। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकी श्रॉफ, जरीन खान और मिथुन चक्रवर्ती भी दिखाई दिए थे। 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
किसी का भाई किसी की जान
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आई थीं। ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 180 करोड़ रुपए का ही कारोबार किया था।












Click it and Unblock the Notifications