क्या सिद्धार्थ शुक्ला की यादों को नहीं भुला पाईं शहनाज गिल? सलमान खान ने दी मूव ऑन करने की सलाह
सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। इस इवेंट के दौरान सलमान ने शहनाज गिल को मूव ऑन करने की सलाह दी।

Salman Khan Advised Shehnaaz Gill: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में हैं। जिसका ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया। मुंबई के एक इवेंट में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है।
सलमान खान ने शहनाज को दी सलाह
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सलमान खान के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पूजा हेगड़े, पलक तिवारी और शहनाज गिल सभी नजर आए। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बोले- 'अब मूव ऑन कर जाओ'
वहीं अब इस इवेंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान एक्ट्रेस शहनाज गिल को मूव ऑन करने की सलाह देते हुए नजर आए। वो कहते हैं कि, शहनाज अब मुझे लगता है कि तुम्हें अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाना चाहिए। सलमान की इस बात से ना सिर्फ शहनाज गिल बल्कि उनके फैंस ने भी सहमति जताई।
शहनाज हो गई हैरान
वीडियो में सलमान पीछे खड़ी शहनाज से कहते हैं, 'मुझे लगता है अब तुम्हें अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाना चाहिए। क्योंकि मुझे लग रहा और मैं ये सब चीजें काफी नोटिस करता हूं। मैं अपने बारे में भी ऐसा नोटिस करता हूं और देखकर पता लग जाता है कि ये सब, लेकिन अब मुझे कुछ ज्यादा बोलना नहीं चाहिए'।
वायरल हो रहा वीडियो
सलमान खान की इस बात को सुनकर शहनाज गिल हंसने लगी और उन्होंने इस पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन एक्ट्रेस के आव-भाव बता रहे हैं कि वह आज भी सिद्धार्थ शुक्ला को भूल नहीं पाई। भले ही सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन आज भी शहनाज गिल एक्टर का हर इवेंट में जिक्र करती हैं। फिलहाल इस वीडियो में फैंस लगातार कमेंट्स कर सलमान की बात पर सहमति जता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications