ब्रेकअप के दर्द से कैसे बाहर आते हैं सलमान खान? भाईजान ने दी सलाह, कहा- 'रूम में जाओ खूब रो और फिर...'

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान ख़ान हाल ही में अपने भतीजे अरहान ख़ान के यूट्यूब चैनल 'डंब बिरयानी' में नजर आए। जहां उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई दिल्चस्प खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वह ब्रेकअप से कैसे डील करते हैं।

सलमान खान का कई बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा। वह रिलेशनशिप में भी रहे लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। अब 59 साल की उम्र में सलमान खान सिंगल हैं। अब एक्टर ने भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट के दौरान बताया कि अगर ब्रेकअप हो जाए या फिर गर्लफ्रेंड छोड़ के चली जाए तो क्या करना चाहिए।

Salman Khan

सलमान खान ने कहा, अगर कभी ब्रेकअप हो, तो खुद को समय दें और खूब रो फिर इस टॉपिक को ही खत्म करें। आपको अच्छे से रोना चाहिए लेकिन अगर गर्लफ्रेंड ने छोड़ दिया है, तो उसे जाने देना चाहिए। सलमान ने ब्रेकअप को एक पट्टी (बैंड-एड) निकालने जैसा बताया और कहा कि जैसे पट्टी को धीरे-धीरे निकालते हैं, वैसे ही ब्रेकअप भी धीरे-धीरे सामना करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Salman Khan केस में बड़ा अपडेट, पनवेल फार्महाउस पर हमला करने वाले आरोपियों को मिली जमानत, जानें मामला

सलमान ने बताया कि जब ब्रेकअप हो, तो एक कमरे में जाकर अच्छी तरह से रोकर आगे बढ़ जाना चाहिए, जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को लगता है कि उसने गलती की है, तो उसे माफी मांगने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। सलमान ने कहा कि "धन्यवाद" और "माफी" शब्दों का सही समय पर और दिल से इस्तेमाल करना चाहिए।

सलमान ने अरहान को यह भी सलाह दी कि अपने सपनों का पीछा करते रहो, चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, जैसे चोट, बीमारी, या नींद की कमी। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। जब अरहान ने लोगों के साथ रिश्तों के बारे में पूछा, तो सलमान ने बताया कि हमेशा दूसरों के प्रति सम्मान बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी स्थिति में सम्मान की कमी महसूस हो, तो वहां से तुरंत दूर चले जाना चाहिए।

रिश्तों और दोस्ती के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि चाहे कितने भी सालों या महीनों का समय क्यों न हो, अगर कभी किसी से धोखा मिले, तो उसे बिना हिचकिचाए छोड़ देना चाहिए। सलमान ने अपनी निजी बातों को साझा करते हुए बताया कि जब उन्हें धोखा मिलता है, तो वे अपने दिमाग को यह समझाते हैं कि यह धोखा छह महीने पहले हुआ था, ताकि दिल पर असर कम हो सके।

ये भी पढ़ें: क्या 59 साल में पिता बनना चाहते हैं Salman Khan? एक्टर ने किया बड़ा खुलासा, कहा-'मुझे भी...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+