Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Saiyaara क्या बदलेगी प्रेम की परिभाषा? 'सैयारा' ने दी सिनेमाघरों में दस्तक, क्या सूरी बनेंगे दिलों के राजा?

Saiyaara Release: आज साल की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक फिल्म सैयारा (Saiyaara) रिलीज हो गई है, दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है, फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस करेगी। आपको बता दें कि ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म दुर्लभ डेब्यू फिल्मों में से एक साबित हो सकती है जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा प्रदर्शन करती है।

गौरतलब है कि इस फिल्म से अनन्या पांडे (Ananya Panday) के कजिन अहान पांडे (Ahaan Panday ) बॉलीवुड में कदम रखा है। तो वहीं अनीत पड्डा (Aneet Padda) भी बतौर लीड अभिनेत्री सिने दर्शकों के बीच हैं।

Saiyaara

लंबे वक्त से एक म्यूजिकल लवस्टोरी का इंतजार

फिल्म के गानों ने लोगों को क्रेजी किया हुआ है। लोग लंबे वक्त से एक म्यूजिकल लवस्टोरी का इंतजार कर रहे थे, जिसमें एक फ्रेशनेस हो। अनीत और अहान में वो स्पार्क नजर आ तो आ रहा है, देखते हैं इस स्पार्क में कितना दम है? आपको बता दें कि फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और निर्माता वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी हैं।

साल के सर्वश्रेष्ठ एलबम का दावा (Saiyaara)

फिल्म के गानों ने लोगों के दिलों में जबरदस्त जगह बनाई है। इस फिल्म के संगीत को पहले ही साल का सर्वश्रेष्ठ एलबम कहा जा रहा है। फहीम-अरसलान का ब्लॉकबस्टर 'सैयारा टाइटल ट्रैक', जुबिन नौटियाल का 'बर्बाद', विशाल मिश्रा का 'तुम हो तो', सचेत-परंपरा का 'हमसफ़र' और अरिजीत सिंह व मिथुन का 'धुन' युवाओं को फिलहाल तो अपने मोहपाश में घेरे हुए हैं।

Saiyaara

'Saiyaara मेरे करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक'

इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को सुरों से सजाने वाली स्वरों की मल्लिका श्रेया घोषाल ने कहा है कि 'सैयारा मेरे करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है, इसमें मासूमियत और पवित्रता है, कुछ ऐसा जो आज के सिनेमा में दुर्लभ है। यह गाना इतनी खूबसूरती से लिखा गया है कि इसे गाते समय दिल अपने आप बहने लगता है।'

'यह फिल्म एक बड़ी सफलता हासिल करेगी'

'मैं गर्व महसूस करती हूं कि वाईआरएफ और मोहित सूरी के साथ इस रिप्राइज़ ट्रैक पर काम करने का मौका मिला। इस गीत में इतना 'दिल' है कि मुझे यकीन है लोग इससे गहराई से जुड़ेंगे और फिर से प्यार में पड़ेंगे। मैं पूरी 'सैयारा' टीम को शुभकामनाएं देती हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि यह फिल्म एक बड़ी सफलता हासिल करेगी।'

फिल्ममेकर महेश भट्ट ने कही बड़ी बात

तो वहीं इस फिल्म के बारे में दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट ने काफी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि 'इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोग मेरी फिल्म 'आशिकी' को याद कर रहे हैं तो मैं इसे बड़ी सफलता मानता हूं।' मालूम हो कि महेश भट्ट की 'आशिकी' ने राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था क्योंकि फिल्म ने एक नई, गहराई वाली और समय से आगे की प्रेम कहानी पेश कर देशभर में तहलका मचा दिया था। आशिकी का संगीत भी जबरदस्त हिट हुआ था।'

Saiyaara

Saiyaara प्रेम कहानियों की परिभाषा बदल देगी: महेश भट्ट

महेश भट्ट ने कहा कि 'हर पीढ़ी की एक प्रेम कहानी होती है जो उसे परिभाषित करती है। सैयारा, मेरी नजर में, इस पीढ़ी की सबसे अहम रोमांटिक फिल्म होगी। मैं उम्मीद करता हूं कि मोहित सूरी सैयारा के साथ भी यही करेगा, सैयारा इस दौर की प्रेम कहानियों की परिभाषा बदल देगी।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+