अमिताभ बच्चन को 'केबीसी 17' के लिए मिल रही टीवी इतिहास की सबसे ज्यादा फीस, सलमान खान को छोड़ा पीछे!
KBC 17 Fees: अमिताभ बच्चन के फेमस क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) नए सीजन के साथ टेलीविजन पर वापसी करने जा रहा है। दर्शक इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में शो के मेकर्स ने 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 17 के प्रोमो जारी कर दिए हैं। यह क्विच शो 11 अगस्त से सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
ऐसी खबरें हैं कि अमिताभ बच्चन इस सीजन के प्रत्येक एपिसोड के लिए मोटी रकम ले रहे हैं। उनकी फीस कितनी है हम आपको इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं।

द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के हर एक एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स और अमिताभ बच्चन की ओर से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। अगर ये फीस सही है तो यह टीवी इंडस्ट्री की सबसे मोटी फीस साबित हो जाएगी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के प्रसारण के समय के कारण सोनी टीवी का लोकप्रिय शो 'सीआईडी 2' भी बंद हो सकता है। हालांकि इस पर भी अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं सामने आई है।
बता दें, 'कौन बनेगा करोड़पति 17' का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, 11 अगस्त से सोनी टीवी पर किया जाएगा। शो के दो प्रोमो पहले ही जारी किए जा चुके हैं। एक प्रोमो में टीवी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान भी दिखाई दे रही हैं, जो 'बिग बॉस' में भी नजर आई थीं।
इसी शो के दूसरे प्रोमो में एक अमीर आदमी अपने घर आए सेल्समैन से बुरी तरह बात करता है। वो सेल्समैन कार्पेट पर बिना जूते के बैठा दिखाई देता है। अमीर आदमी चिल्लाते हुए कहता है, "कौन हैं आप? अरे किसने बिठाया है इन्हें इधर? ओ भाईसाबह, जिस कार्पेट पर आपने अपने गंदे पैर रखे हैं, इसकी कीमत जानते हैं आप? कार्पेट लंदन से लेकर आया हूं, इसे कोई भी गंदा करेगा? बाहर बिठाओ ऐसे लोगों को, बाहर बैठने की जगह है ना।" तभी वो शख्स वहां से जाने लगता है। इसके बाद पलटकर उस अमीर शख्स को बताता है कि ये कार्पेट किस चीज से बना है और क्यों गंदा नहीं हो सकता है। फिर शख्स कहता है कि कार्पेट हमारे शहर भदोही में भी अच्छा मिलता है, भिजवाते हैं आपके लिए। इसके बाद प्रोमो में अमिताभ बच्चन की एंट्री होती है। वो कहते हैं, "जहां अक्ल है, वहां अकड़ है"। इसके बाद, उस सेल्समैन के पीछे केबीसी का लोगो दिखाई देता है। फिर केबीसी की आयकॉनिक बैकग्राउंड ट्यून बजती है।












Click it and Unblock the Notifications