'मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं' एआर रहमान और मोहिनी डे के लिंकअप पर भड़कीं सायरा बानो, निकाली भड़ास
AR Rahman Saira Divorce: बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर एआर रहमान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने तलाक का ऐलान किया और पत्नी सायरा बानो से 29 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया। कपल के इस तलाक के फैसले से फैंस हैरान हैं।
एआर रहमान के 29 साल बाद तलाक के फैसले से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की कयासबाजी शुरू हो गई। खासतौर से जब सिंगर के तलाक के कुछ देर बाद उनकी टीम की सदस्य मोहिनी डे ने तलाक का ऐलान किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोरने लगी। अब इन खबरों पर सायरा बानो ने चुप्पी तोड़ी है।

सायरा बानो ने एक व्हाइन नोट जारी कर बताया कि वह फिलहाल ठीक महसूस नहीं कर रही हैं और इलाज के मुंबई के अस्पताल में हैं। उन्होंने कहा, "इसलिए मैंने ए.आर रहमान से ब्रेक लिया था। मैं यूट्यूबर्स और तमिल मीडिया से अनुरोध करती हूं कि वे उनके बारे में कुछ भी बुरा न कहें।"
एआर रहमान और मोहिनी डे के अफेयर की खबरों पर सायरा बानो ने कहा, "वह एक बहुत ही अच्छा इंसान हैं, दुनिया के सबसे अच्छे आदमी हैं। यह केवल मेरी सेहत की समस्या थी, जिसकी वजह से मुझे चेन्नई छोड़ना पड़ा। उनके व्यस्त शेड्यूल के कारण यह संभव नहीं हो सकता था।"
सायरा बानो ने बताया कि वह अब भी एआर रहमान से उतना ही प्यार करती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उनपर हमेशा से बहुत भरोसा करती हूं। मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं और वह भी मुझे उतना ही करते हैं। मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि उन पर इस तरह से झूठे आरोप लगाना बंद करें। मेरी प्रार्थना है कि हमें फिलहाल के लिए अकेला छोड़ दिया जाए। फिलहाल हमने अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।'
बता दें कि, एआर रहमान और सायरा बानो की शादी साल 1995 में हुई थी। कपल की ये अरेंज मैरिज थी। लेकिन अब शादी के 29 साल बाद कपल ने तलाक ले लिया। उनकी वकील ने दावा किया है कि कपल के बीच काफी समय से दिक्कतें चल रही थीं जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें: AR Rahman ने तलाक के बाद भेजा लीगल नोटिस, मोहिनी डे से लिंक-अप के बाद बदनाम करने वालों को दी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications