AR Rahman ने तलाक के बाद भेजा लीगल नोटिस, मोहिनी डे से लिंक-अप के बाद बदनाम करने वालों को दी चेतावनी
AR Rahman Divorce Controversy: सिंगर और कंपोजर एआर रहमान ने जब से अपने तलाक का ऐलान किया है वह लगातार विवादों में हैं। पत्नी सायरा बानो के साथ 29 साल की शादी टूटने से वह काफी दुखी हैं लेकिन ये बात फैंस को हजम नहीं हो रही है।
दरअसल, जब एआर रहमान ने अपने तलाक का ऐलान कर सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। उसके कुछ ही घंटे बाद सिंगर के साथ काम कर चुकी मोहिनी डे ने भी तलाक का ऐलान कर दिया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कयासबाजी शुरू हो गई कि एआर रहमान और मोहिनी डे के बीच कुछ चल रहा है।

अब एआर रहमान ने इन अफवाहों के बीच एक बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने 'सभी बदनाम करने वालों' को कानूनी नोटिस भेजा है। एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर जितना भी उनका मोहिनी डे के साथ कंटेंट पोस्ट किया गया है उसे हटाने के लिए कहा गया।
एआर रहमान के वकील ने यह भी कहा कि यह सोशल मीडिया पर फैलाए गए कथित बदनाम करने वाले कंटेंट को 24 घंटे में हटाने के लिए कहा गया है, और अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे आपराधिक मानहानि का केस दायर करेंगे, जिसमें आरोपियों को दो साल तक की सजा या जुर्माना हो सकता है।
ऑस्कर विजेता कंपोज़र एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो की साल 1995 में शादी हुई थी। लेकिन शादी के करीब 29 साल के बाद अलग होने का फैसला किया है। उनके वकील, वंदना शाह ने इस बात की पुष्टि की और बताया कि यह निर्णय दोनों ने अपनी आपसी सहमति से लिया है। दोनों के बीच लंबे समय से कुछ दिक्कतें चल रही थीं। उन्होंने परिवार की प्राइवेसी की अहमियत पर जोर दिया और कहा कि इस कठिन समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: क्या मोहिनी डे की वजह से हुआ AR Rahman का तलाक? रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा-'मुझे पता था ऐसी बातें...'












Click it and Unblock the Notifications