जब 36 साल में सैफ अली खान को पड़ा था दिल का दौरा, खतरे में थे एक्टर की जान, जानें क्या हुआ था?
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर 15 जनवरी की रात करीब 2.30 बजे कुछ चोर घुस आए थे। जिन्होंने एक्टर पर हमला किया, इसके बाद आनन-फानन में बेटा इब्राहिम अली खान ऑटो से उन्हें अस्पताल लेकर गया। हमलावर सैफ के घर में घुस आया जबकि वह और उनका परिवार उस वक्त गहरी नींद में थे। कहा जा रहा है कि हमलावर का मकसद चोरी करना था।
जानकारी के मुताबिक, सैफ अली खान फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। एक्टर की रीढ़ के पास से 2.5 का चाकू का टुकड़ा मिला है। खैर ये पहली बार नहीं इससे पहले जब वह 36 साल के थे तो उन्हें हार्ट अटैक आया था।

साल 2007 में सैफ अली खान को दिल का दौरा पड़ा और उनकी हालत काफी नाजुक थी। उस वक्त डॉक्टरों ने कह दिया था कि उनकी हालत खतरे की स्थिति में है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन अस्पताल के मेडिकल रिपोर्ट्स ने बताया कि वह स्थिर थे और ठीक हो रहे थे। अस्पताल के डॉक्टरों ने बाद में पुष्टि की कि अभिनेता को खतरा नहीं था, लेकिन उन्हें कुछ दिनों तक निगरानी में रखा गया। शुरुआत में, सैफ को आईसीयू में रखा गया था, जहां उनका ईसीजी किया गया, जिससे यह पता चला कि उनके दिल की धड़कन नॉर्मल थी।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan: पटौदी खानदान का 'साजिद' क्यों बना सैफ? जानिए 'आशिक आवारा' से 'लंगड़ा त्यागी' तक का सफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान घटना से पहले दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। उनकी वापसी के बाद, उन्होंने तुरंत स्टार्डस्ट अवार्ड्स में अपनी आगामी परफॉर्मेंस की रिहर्सल शुरू कर दी थी। शाम करीब 5 बजे, जब वह बान्द्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अवार्ड समारोह की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें अपने सीने में तेज़ दर्द महसूस होने लगा। यह दर्द उस समय हुआ जब वह कुछ ही घंटों में अपनी समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म ओमकारा में नेगेटिव रोल के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड लेने वाले थे।
सैफ अली खान फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर उनका लगातार इलाज कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, एक्टर 17 जनवरी को डिस्चार्ज हो सकते हैं। फिलहाल उनसे मिलने के लिए अस्पताल पत्नी करीना कपूर, बेटी सारा अली खान और तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे। वहीं मुंबई पुलिस मामले की लगातार जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan को लेकर करिश्मा का चौंकाने वाला खुलासा, एक्टर की सिक्योरिटी को लेकर खोला राज












Click it and Unblock the Notifications