Saif Ali Khan को लेकर करिश्मा का चौंकाने वाला खुलासा, एक्टर की सिक्योरिटी को लेकर खोला राज

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस समय खबरों में छाए हुए हैं। गत 15 जनवरी 2025 की रात को एक अज्ञात व्यक्ति ने एक्टर पर हमला कर दिया था जिसके बारे में जानने के बाद से लोग हैरान हो गए हैं। फिलहाल एक्टर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।

सैफ अली खान के साथ हुआ बड़ा हादसा
इस हादसे में सैफ अली खान के हाथ, गले और पीठ पर काफी गंभीर चोट लगी है। सैफ अली खान को सबसे ज्यादा चोट रीढ़ की हड्डी के पास लगी है। हालांकि अब एक्टर खतरे से बाहर हैं और उनकी सर्जरी पूरी हो गई है। इस घटना ने पूरी इंडस्ट्री को शॉक्ड कर दिया है।

Saif Ali Khan

करिश्मा तन्ना का चौंकाने वाला खुलासा

इस समय हर कोई सैफ अली खान के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। इस मामले में सैफ अली खीन की टीम, पत्नी करीना कपूर खान की टीम और पुलिस से मिली जानकारी के बाद अब एक्टर की पड़ोसी यानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर क्या बोलीं करिश्मा तन्ना

-सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद एक्टर की पड़ोसी यानी करिश्मा तन्ना ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा है- जब मैं आपसे बात कर रही हूं तो बाहर एक अजीब दृश्य चल रहा है। नीचे बहुत सारे पुलिस वाले और मीडिया कर्मी मौजूद हैं। ये पूरी घटना मुंबई के बांद्रा इलाके में खड़ी कई पॉश इमारतों के लिए एक बड़ी चेतावनी है।

-करिश्मा तन्ना ने आगे कहा- मैं तो अपनी सोसाइटी में भी बहुत टाइम से सुरक्षा बढ़ाने के लिए कह रही हूं। मुझे लगता है कि बिल्डिंग के गार्ड्स को भी अच्छी ट्रेनिंग की जरूरत है। अगर वो ही कुछ नहीं कर पाएंगे, तो ऐसे में एक परिवार कैसे खुद को संभालेगा? सैफ अली खान के साथ जो हुआ वो सच में बहुत डरावना है।

सैफ अली खान और करीना कपूर की पड़ोसी हैं करिश्मा तन्ना

-करिश्मा तन्ना ने कहा है- मुझे उम्मीद है कि लोग इस घटना से कुछ सीखेंगे। खान परिवार के साथ जो कुछ भी हुआ उसका कोई हकदार नहीं है। मुझे यकीन है कि अब मेरी बिल्डिंग में भी सुरक्षा कड़ी कर दी जाएगी और अधिक गार्ड्स की भी नियुक्ति होगी।

-एक्ट्रेस ने आगे कहा- जब ये घटना हुई तो मुझे पता ही नहीं चला, लेकिन मेरी सोसाइटी के गार्ड्स वहां थे। आपको बता दें कि करिश्मा तन्ना एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के पड़ोस वाली बिल्डिंग में ही रहती हैं।

-करिश्मा तन्ना टीवी के साथ साथ बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह टीवी के कई हिट शोज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'संजू' में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+