ज्वेलरी के विज्ञापन में मॉडल्स को इस अवतार में दिखाकर फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आए फैशन डिजाइनर सब्यसाची
जाने-माने सेलिब्रिटी फैसन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी अपने एक विज्ञापन की वजह से एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
मुंबई, 28 नवंबर। जाने-माने सेलिब्रिटी फैसन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी अपने एक विज्ञापन की वजह से एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। हाल फिलहाल में सब्यसाची ने अपनी नई ज्वेलरी का विज्ञापन जारी किया है, इस विज्ञापन में जो मॉडल्स दिखाई गई हैं उन सभी ने बेहद शानदार और बेहद महंगी ज्वेलरी पहन रखी है, लेकिन इतनी महंगी ज्वेलरी पहनकर भी वह खुश नहीं लग रही हैं।

ज्वेलरी पहनकर भी इतनी दुखी क्यों हैं मॉडल्स
अब यदि इतनी महंगी ज्वेलरी पहनकर भी कोई खुश न लगे तो यूजर्स इस ज्वैलरी को खरीदेंगे कैसे। इसी बात को लेकर ट्रोलर्स सब्यसाची को ट्रोल कर रहे हैं। सब्यसाची ने अपनी ज्वेलरी की के विज्ञापन की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है, फोटो शेयर करते ही सब्यसाची ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक रेजिडेंट डॉक्टरों ने तीन मांगों को लेकर 29 नवंबर से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान
यूजर्स ने इस विज्ञापन पर कमेंट करते हुए लिखा की ये मॉडल इतनी गंभीर क्यों हैं? इनके चेहरे इतने बुझे हुए क्यों हैं? वहीं कुछ लोगों ने इस विज्ञापन के बैकग्राउंड पर सवाल किए।
विज्ञापन को लेकर पहले भी ट्रोल हो चुके हैं सब्यसाची
यह पहली बार नहीं है जब फैशन डिजाइनर सब्यसाची को उनके किसी विज्ञापन के लिए ट्रोल किया गया हो। अक्टूबर में भी सब्यसाची अपने मंगलसूत्र के विज्ञापन के लिए ट्रोल हुए थे। यूजर्स ने कहा था कि इस विज्ञापन में अश्लीलता है। दरअसल विज्ञापन में विषमलैंगिक और समान लिंग वाले कपल को द रॉयल बंगाल मंगलसूत्र पहने हुए दिखाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications