आखिर क्यों 18 साल बाद ROADIES के 'किंग' रणविजय सिंह ने छोड़ा शो, जानिए उन्होंने क्या कहा?

मुंबई, 03 फरवरी। बॉलीवुड एक्टर रणविजय सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं है, वह पिछले 18 वर्षों से एम टीवी चैनल के मशहूर शो रोडीज से जुड़े हुए हैं। शो में रणविजय सिंह की एंट्री एक कंटेस्टेंट के तौर पर हुई थी, लेकिन अपने टैलेंट के दम पर वह पहले होस्ट और फिर शो के मेंटर भी बने। हालांकि अब टीवी के इस चर्चित शो से एक्टर रणविजय सिंह की विदाई होने वाली है।

18 साल बात 'रोडीज' से अलग हुए रणविजय

18 साल बात 'रोडीज' से अलग हुए रणविजय

जी हां, शो के नए सीजन में अब रणविजय सिंह अपनी गैंग को लीड करते नजर नहीं आएंगे, उनके स्थान में एक बड़े बॉलीवुड एक्टर की एंट्री हो रही है। 'रोडीज' को युवा काफी पसंद करते हैं और यही वजह है कि पिछले 18 वर्षों से लगातर इस शो के सीजन टीवी पर आ रहे हैं। 'रोडीज' ने एक्टर-डांसर प्रिंस नरूला जैसे कई स्टार भी दिए हैं।

प्रोडक्शन हाउस से खुश नहीं रणविजय?

प्रोडक्शन हाउस से खुश नहीं रणविजय?

अब शो अपने 19वें सीजन के साथ टीवी पर वापसी कर रहा है, लेकिन इस बार जजों की टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोडीज-19 में रणविजय सिंह कंटेस्टेंट को जज करते नजर नहीं आएंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रोडीज के आगामी सीजन को एक नए प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जा रहा है और रणविजय इस प्रोडक्शन हाउस से बहुत खुश नहीं थे।

रणविजय सिंह ने क्या कहा?

रणविजय सिंह ने क्या कहा?

इस वजह से उन्हें 18 साल बाद शो से अलग होना पड़ा। अपने एक इंटरव्यू में भी रणविजय सिंह ने शो से अलग होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'चैनल मेरी यात्रा का एक प्रमुख स्तंभ रहा है और मैं उनके साथ दिलचस्प काम करूंगा। 'रोडीज' के इस सीजन में दोनों पक्षों से बात नहीं बनी।' एक्टर रणविजय सिंह के मुताबिक 'रोडीज' की निर्माता टीम और उनके बीच डेट्स की समस्या थी।

रोडीज में नए जज की एंट्री

रोडीज में नए जज की एंट्री

उन्होंने प्रोडक्शन हाउस के साथ किसी भी तरह की अनबन से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा, 'मैं 18 साल से चैनल के साथ काम कर रहा हूं। मैंने नेटवर्क के साथ अलग-अलग शो किए हैं। प्रोडक्शन हाउस और मेरा कोई ताल मेल है नहीं।' इस बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि 'रोडीज-19' में एक्टर सोनू सूद, रणविजय की जगह ले सकते हैं।

नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला ने भी छोड़ा शो

नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला ने भी छोड़ा शो

रिपोर्ट के अनुसार दिलचस्प बात तो ये है कि सोनू सूद इस बार शो के इकलौते मेंटर और होस्ट होंगे, साथ ही वह रोडीज-19 का चेहरा भी होंगे। शो के निर्माताओं ने रणविजय के साथ शो के अन्य जज रहे नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला और अन्य लोगों को भी टाटा, बाय-बाय बोल दिया है। उधर, शो को जज करने को लेकर चैनल और सोनू सूद की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। रोडीज-19 की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में 14 फरवरी से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस के लिए फाइनल हो गया था एक्स रोडीज विनर श्वेता का नाम, एक हादसे ने छीन लिया हाथ आया मौका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+