बिग बॉस के लिए फाइनल हो गया था एक्स रोडीज विनर श्वेता का नाम, एक हादसे ने छीन लिया हाथ आया मौका
बिग बॉस के लिए फाइनल हो गया था एक्स रोडीज विनर श्वेता का नाम, एक हादसे ने छीन लिया हाथ आया मौका
मुंबई, 31 जुलाई: रोडीज के 15वें सीजन की विजेता श्वेता मेहता अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं और उनकी तस्वीरों को पसंद भी किया जाता है। हालांकि श्वेता के लिए बीता कुछ समय बहुत अच्छा नहीं रहा है। हाल के दिनों में उन्होंने कई तरह की परेशानियों को झेला है। खासतौर से एक एक्सीडेंट ने उनके हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट छीन लिए, जिसमें बिगबॉस भी शामिल था। जिसके लिए उनका नाम तकरीबन फाइनल हो गया था। इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी में भी वो नहीं आ सकीं।

2019 में हुआ था एक्सीडेंट
एक इंटरव्यू में श्वेता मेहता ने बताया कि 2019 में उनका एक कार एक्सीडेंट हुआ था। गुजरात में ये हादसा हुआ था, जिसमें उनकी गर्दन में काफी चोट लगी थी। इस हादसे के चलते कई सारे प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकल गए। उनकी सेविंग्स इलाज में खर्च हो गई और फिर नया काम पाने में भी मुश्किल आ रही है। एक एक्सीडेंट से उनकी जिंदगी काफी बदल गई है।
Recommended Video

बिग बॉस हाथ से निकल गया
श्वेता ने बताया कि 8 सितंबर 2019 को वो बिग बॉस में खुद के शामिल होने को लेकर बातचीत करने वाली थीं। बिग बॉस के मेकर्स कंटेस्टेंट्स को फाइनल कर रहे थे। मुझे जब कास्टिंग एजेंट से 8 सितंबर को मिलना था और 6 तारीख को सूरत में मेरा एक्सीडेंट हो गया। बिगबॉस मेरे हाथ से निकल गया और इसके बाद खतरों के खिलाड़ी के लिए ट्राई किया तो वहां भी एक्सीडेंट की बात जान उन्होंने मुझे नहीं लिया।

करियर के पीक पर हुआ हादसा
श्वेता का कहना है कि उनका एक्सीडेंट ऐसे वक्त पर हुआ जब वो अपने करियर के पीक पर थीं। इसके बाद वो 6 महीने तक बेड पर रहीं और इसके बाद भी फिट होने में काफी वक्त लगा। वो कहती हैं, उस समय मैं 4 ब्रांड्स को एंडोर्स कर रही थी। एक म्यूजिक वीडियो किया था लेकिन सब हाथ से निकल गया। ऐसे में मेरा जिंदगी का काफी अहम समय बर्बाद हो गया।

नौकरी छोड़ आई थीं श्वेता
फिटनेस एथलीट बनने के लिए श्वेता ने एक अच्छी खासी नौकरी छोड़ी थी और फिटनेस, बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में कदम रखा था। रोडीज राइजिंग-14 में नेहा धूपिया की टीम मेंबर रह चुकीं श्वेता पेशे से एक इंजीनियर हैं। श्वेता मेहता जेराई वुमेन फिटनेस मॉडल चैंपियनशिप 2016 जीत चुकी हैं। श्वेता ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को अपने कंधे पर उठाकर एमटीवी रोडीज राइजिंग-14 में शामिल होने का मौका पाया था। हरभजन को उठा उन्होंने सबको चौंका दिया था।












Click it and Unblock the Notifications