'वही फ्रेंड होगा, और हसबैंड भी होगा' चहल संग डेटिंग रूमर्स के बीच आरजे महवश ने कही ऐसी बात

RJ Mahvash: आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के रिलेशनशिप की अफवाहें एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। हाल ही में महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस को और भी सोचने पर मजबूर कर दिया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वह कैसा हसबैंड मैटेरियल लड़का चाहती हैं।

आरजे महवश ने वीडियो में कहा, "कोई लड़का आएगा तो वो होगा बस एक... वही फ्रेंड होगा, वही बेस्ट फ्रेंड होगा, वही बॉयफ्रेंड होगा, वही हसबैंड होगा। मेरी जिंदगी उसी के इर्द-गिर्द घुमने लगती है, मुझे नहीं चाहिए फर्जी लोग बाकी लड़के मेरे से मुंह नहीं लगाए जाते। भाई ये कहना ही काफी है- 'मेरा वाला काफी है वो ही सबकुछ है।"

RJ Mahvash

आरजे महवश ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "बस एक ही होगा।" इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस इसे युजवेंद्र चहल से जोड़ रहे हैं। महवश के वीडियो पर फैंस ने खूब लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "चहल भाई है ना?" तो वहीं दूसरे ने लिखा, "युजी भाई स्माइल कर रहे होंगे किसी कोने में।" किसी ने तो सीधे-सीधे कह दिया, "सीधा चहल भाई बोल दो यार!"

ये भी पढ़ें: Rj Mahvash Post: 'झूठ, लालच और फरेब...', युजवेंद्र चहल की नई गर्लफ्रेंड आरजे महवश का बड़ा बयान, क्या हुई बात?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब युजवेंद्र चहल अपनी आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेल रहे थे, तब महवश भी लखनऊ में थीं। उन्होंने ताज होटल के पूल से एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी, जिससे फैंस को शक हुआ कि वे वहीं चहल के साथ थीं। एक रेडिट यूजर ने लिखा, "अब ये लोग कब तक इस रिश्ते से इंकार करेंगे?"

दूसरी तरफ, चहल की पर्सनल लाइफ पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई है। उनकी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनके रिश्ते पर खूब चर्चा हो रही है। खबरों के मुताबिक, चहल ने तलाक के बाद 4.75 करोड़ रुपये बतौर एलिमनी दिए हैं। हालांकि, कपल ने अब तक तलाक की वजह पर खुलकर बात नहीं की है।

ये भी पढ़ें: Dhanashree या Yuzvendra किसकी वजह से हुआ तलाक? शादी टूटने के बाद सामने आई वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+