Rj Mahvash Post: 'झूठ, लालच और फरेब...', युजवेंद्र चहल की नई गर्लफ्रेंड आरजे महवश का बड़ा बयान, क्या हुई बात?
Rj Mahvash Post: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की तलाक की खूर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वहीं युजवेंद्र चहल के साथ आरजे महवश की बढ़ती नजदीकियां भी लोगों के बीच चर्च का विषय बनी हुई हैं।
धनश्री को मिलेगी 4.5 करोड़ रुपये की एलिमनी
खबर है कि युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर 4.5 करोड़ रुपये देने पर सहमति जताई है। वहीं इस न्यूज के बाद आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।

आरजे महवश का वायरल पोस्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों में आरजे महवश लाल दिलों से सजी एक सफेद लंबी टी-शर्ट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं और ब्लैक बेल्ट और हाई पोनीटेल के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन इन फोटोज पर उनके रहस्यमयी कैप्शन ने सभी को हैरान कर दिया है।
'झूठ, लालच और फरेब से परे हैं'
इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आरजे महवश ने लिखा है- झूठ, लालच और फरेब से परे हैं। खुदा का शुक्र इने आज भी खड़े हैं। आरजे महवश के इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं युजवेंद्र चहल ने इस पोस्ट कुछ ही सेकेंड्स में लाइक कर दिया था।
'युजवेंद्र चहल की किस्मत बदलने वाली है'
आरजे महवश के इस कैप्शन ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल के फैंस की मानें तो अब क्रिकेटर आईपीएल 2025 में अपना दमदार परफॉर्मेंस देंगे। धनश्री वर्मा के जाने के बाद उनकी किस्मत बदलने वाली है।
क्या धनश्री ने युजवेंद्र से मांगे थे 60 करोड़ रुपए?
आरजे महवश का ये पोस्ट पहले की उन रिपोर्टों के बाद आया है जिसमें दावा किया गया था कि धनश्री वर्मा ने पति युजवेंद्र चहल से 60 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है। हालांकि धनश्री के परिवार ने इस बात का खंडन किया था। एक बयान में धनश्री के परिवार वालों ने इस बात को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था और झूठी जानकारी फैलाने की आलोचना भी की थी।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी
जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में फेमस कोरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा से शादी की थी। खबर है कि दोनों लगभग एक साल से अलग रह रहे हैं। वहीं आज यानी 20 मार्च 2025 को दोनों के तलाक के मामले को अंतिम रूप मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications