Dhanashree या Yuzvendra किसकी वजह से हुआ तलाक? शादी टूटने के बाद सामने आई वजह
Dhanashree Yuzvendra Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और मशहूर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की शादी टूट चुकी है। 20 मार्च को कपल ने अपने तलाक का ऐलान किया था। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने अलग होने की वजह नहीं बताई। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के तलाक की असल वजह का खुलासा किया।
सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट विक्की लालवानी के अनुसार, शादी के बाद चहल और धनश्री के बीच मतभेद होने शुरू हो गए थे। धनश्री हमेशा से चाहती थी कि चहल उनके साथ मुंबई में रहे। लेकिन हरियाणा में उनके माता-पिता रहते हैं। जिसके कारण चहल मुंबई शिफ्ट होने के लिए तैयार नहीं थे। उनकी यही बात धनश्री को पसंद नहीं आई और दोनों के बीच मतभेद होने लगे।

विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, "शादी के बाद, चहल और धनश्री हरियाणा में चहल के माता-पिता के साथ रहने लगे और जरूरत पड़ने पर ही मुंबई जाते थे। यह मुंबई-हरियाणा को लेकर हुई बहस उनके तलाक की बड़ी वजह बनी। चहल अपने माता-पिता का घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।"
ये भी पढ़ें: Dhanashree Verma: क्या युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को दिया 'धोखा'? तलाक के बाद एक्स वाइफ ने खोली सच्चाई
चहल ने धनश्री को कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और दोनों के बीच लगातार लड़ाई झगड़े होने लगे। हालांकि कपल या उनके परिवार वालों ने इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है। अपने आधिकारिक बयान में, दोनों ने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति से और अच्छे संबंधों के साथ अलग होने का फैसला किया।
बांद्रा फैमिली कोर्ट ने 20 मार्च को धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक को मंजूरी दी। जो कि आईपीएल 2025 से ठीक पहले हुआ। बार एंड बेंच के अनुसार, चहल ने धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी देने पर सहमति जताई। उन्होंने पहले ही 2.37 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है, और तलाक की कार्यवाही पूरी होने के बाद बाकी राशि जल्द ही चुकाने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: Dhanashree: धनश्री जानबूझकर दिखा रहीं चहल को नीचा? घटिया हरकत कर बनाया क्रिकेटर को निशाना












Click it and Unblock the Notifications