'इससे मेरी बदनामी होगी' RJ Mahvash को मंगेतर ने कई बार दिया धोखा, 19 की उम्र में हुई थी सगाई
RJ Mahvash: आरजे महवश इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं, खासकर जबसे उनका नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जुड़ने लगा। जब लोगों को लगने लगा कि चहल और धनश्री के रिश्ते में कुछ दिक्कतें हैं, तभी उन्हें आरजे महवश के साथ देखा गया, जिससे अफवाहें और भी तेज़ हो गईं।
हालांकि, आरजे महवश ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने बीते रिश्ते और मौजूदा रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में भी बात की। एक इंटरव्यू में जब उनसे रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया, तो महवश ने साफ कहा कि वह फिलहाल सिंगल हैं। उन्होंने बताया कि वह कैजुअल डेटिंग में विश्वास नहीं रखतीं और जब भी करेंगी, शादी के लिए ही करेंगी।

आरजे ये भी कहा कि आज के समय में शादी का जो कॉन्सेप्ट है, वो उनके लिए थोड़ा अटपटा है, इसलिए वो शादी को लेकर फिलहाल रुकी हैं और उन्होंने अब तक शादी करने का कोई मन नहीं बनाया है। इसी इंटरव्यू में महवश ने बताया कि जब वह सिर्फ 19 साल की थीं, तब उनकी सगाई हो गई थी। लेकिन उनका रिश्ता टूट गया क्योंकि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने उन्हें एक बार नहीं, बल्कि तीन बार धोखा दिया।
ये भी पढ़ें: Rj Mahvash Post: 'झूठ, लालच और फरेब...', युजवेंद्र चहल की नई गर्लफ्रेंड आरजे महवश का बड़ा बयान, क्या हुई बात?
महवश ने बताया कि शुरू में परिवार के कारण उन्होंने चुप रहना सही समझा ताकि लोग सगाई होने के बाद बातें न बनाएं। लेकिन जब तीसरी बार धोखा मिला, तो उन्होंने सहना बंद कर दिया। आरजे ने कहा, "पहली दो बार मैं चुप रही, सोचकर कि लोग बदनामी करेंगे। लेकिन कोई कितनी बार सह सकता है?"
आरजे महवश ने आगे बताया कि उस रिश्ते में उन्हें इतना मानसिक तनाव झेला कि उन्हें पैनिक अटैक्स आने लगे और इलाज के लिए इंजेक्शन लेने पड़ते थे। डॉक्टर उनके माता-पिता से पूछते थे कि क्या हुआ है, लेकिन वह कुछ बता नहीं पाती थीं क्योंकि उन्होंने अपने ही परिवार से लड़कर ये सगाई की थी। आरजे ने कहा: "डॉक्टर मेरे माता-पिता से पूछते थे कि क्या हुआ है, लेकिन मैं उन्हें कैसे बताती कि जिस लड़के के लिए मैंने लड़ाई की, वही मुझे तकलीफ दे रहा है।"
महवश ने बताया कि जब वो 21 साल की हुईं, तो उन्होंने फैसला किया कि वह इस रिश्ते को खत्म कर देंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें ये एहसास हुआ कि लोग चाहे जो कहें, लेकिन आत्म-सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं होता। उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि उस रिश्ते के बाद उन्हें बार-बार खुद पर शक हुआ। जब उन्होंने अपने मंगेतर के दूसरे लड़कियों के साथ किए गए मैसेज देखे, तो वह सोचने लगीं कि क्या वह सच में दिखने में अच्छी नहीं हैं या उनके लायक नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: 'वही बॉयफ्रेंड और हसबैंड होगा', चहल के साथ अफेयर की खबरों के बीच शादी को लेकर RJ महवश की पोस्ट वायरल












Click it and Unblock the Notifications