'वही बॉयफ्रेंड और हसबैंड होगा', चहल के साथ अफेयर की खबरों के बीच शादी को लेकर RJ महवश की पोस्ट वायरल
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश के रिश्ते को लेकर चर्चा जोरों पर है। हाल ही में महवश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने उनके और चहल के कथित अफेयर की अटकलों को और हवा दे दी है।
महवश ने अपने वीडियो में कहा कि, 'कोई लड़का आएगा तो वो होगा बस एक, वही बेस्ट फ्रेंड होगा, वही बॉयफ्रेंड होगा, वही हसबैंड होगा।' इस पोस्ट को उन्होंने कैप्शन दिया, 'बस एक ही होगा,' जिससे फैंस को लगा कि वह चहल की ओर इशारा कर रही हैं।

फैंस ने कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रिया दी, जहां एक यूजर ने लिखा कि, चहल भाई है ना? तो वहीं दूसरे ने कहा कि, युजी भाई स्माइल कर रहे होंगे।' दिलचस्प बात यह रही कि चहल ने यह पोस्ट को कुछ ही सेकंड में लाइक कर दिया, जिससे कयास और तेज हो गए।
लखनऊ विजिट ने बढ़ाया शक
महवश की हालिया लखनऊ यात्रा ने भी इन अफवाहों को और बल दिया। फैंस ने नोटिस किया कि चहल की टीम, लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ था और उसी दौरान महवश ने लखनऊ के ताज होटल के पूल से एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की। एक रेडिट यूजर ने पूछा कि, आखिर कब तक ये दोनों इन अफवाहों से इनकार करेंगे?'
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक की चर्चा
दूसरी ओर, चहल की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में उनका और उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक फाइनल हुआ, जिसमें चहल ने ₹4.75 करोड़ का एलिमनी सेटलमेंट किया। धनश्री के नए म्यूजिक वीडियो को लेकर भी फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह चहल की कथित बेवफाई पर इशारा करता है।
तलाक के दौरान चहल को 'Be your own sugar daddy' टी-शर्ट पहने देखा गया, जिसे फैंस ने उनकी पूर्व पत्नी पर एक तंज के रूप में देखा। हालांकि, चहल और धनश्री दोनों ने अपने तलाक की असली वजह पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। महवश और चहल के रिश्ते को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस बेसब्री से इस पर आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications