Pawan Singh: कौन है वो कातिल हसीना जिसे पवन सिंह ने खुलेआम दिया फिल्मों का ऑफर, लोग बोले 'ये है लूज करेक्टर'
Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह 'बैड टच' विवाद के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. वजह है इस बार भी एक कातिल हसीना ही है, जिसे देखते ही एक्टर ने उन्हें फिल्मों का ऑफर दे डाला , जिसके बाद से उन्हें लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है और लोग उन्हें काफी भला-बुरा बोल रहे हैं और चरित्र पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
दरअसल पवन सिंह इन दिन रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल'का पार्ट है, शो को होस्ट अश्नीर ग्रोवर कर रहे हैं, इसी शो की एक प्रतिभागी हैं आकृति नेगी, जिन्हें पवन सिंह ने सरेआम फिल्मों का ऑफर दे दिया, जैसे ही उन दोनों का ये क्लिप सामने आया, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

लोग पवन सिंह के करेक्टर पर उंगली उठाने लगे तो वहीं आकृति नेगी भी लोगों के निशाने पर हैं। आपको बता दें कि रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल'का पहला एपीसोड 6 सितंबर को प्रसारित हुआ है। इसी के एक वीडियो क्लिप में पवन सिंह और आकृति नेगी सोफे पर साथ बैठे हुए दिख रहे हैं।
'बिहार के लोग बहुत चटपटे होते हैं' (Pawan Singh)
आकृति एक्टर से कहती है कि 'हमने सुना है कि बिहार के लोग बहुत चटपटे होते हैं, बहुत बोलते हैं लेकिन आप तो चुपचाप बैठे हैं।' इसके बाद पवन सिंह पूछते हैं कि 'कहां से हो?' तो आकृति बोलती हैं कि 'एक साल से मुंबई में हूं, मूवी नहीं किया। मन है, लेकिन अभी तक वो चांस नहीं मिला।'
'मैंने 250 से ज़्यादा फिल्में की हैं' (Pawan Singh)
तो इस पर पवन सिंह ने उन्हें फिल्म देने की बात कही, तो नेगी ने पूछा, 'आप हमको देंगे? सच्ची?' इस पर भोजपुरी अभिनेता ने जवाब दिया, 'मैंने 250 से ज़्यादा फिल्में की हैं।' जिसके बाद से ही पवन सिंह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए और उन्हें 'लूज करेक्टर मैन' कहने लगे तो वहीं आकृति को भी लोग चालाक और अवसरवादी कह रहे हैं।

'राइज एंड फॉल' ने मचाई हलचल
गौरतलब है कि 'राइज एंड फॉल' के अन्य प्रतियोगियों में किकू शारदा, अरबाज पटेल, आदित्य नारायण, धनश्री वर्मा, नयनदीप रक्षित, नूरिन शाह, बाली, आरुष भोला, अर्जुन बिजलानी, संगीत फोगाट, अनाया बंगर, अहाना कुमारा और कुब्रा सैत शामिल हैं।
कौन हैं आकृति नेगी? (Akriti Negi)
आकृति नेगी एक भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज' (सीजन 19) में भाग लेने के बाद सुर्खियों में आईं। वो स्प्लिट्सविला X5 की विजेता भी रही हैं और उनकी छवि एक बेबाक महिला की है।
क्या है 'बैड टच' वाला किस्सा?
आपको बता दें कि हाल ही में लखनऊ के प्रमोशनल इवेंट में पवन सिंह ने हरियाणवी सिंगर और अभिनेत्री अंजलि राघव की कमर को सरेआम स्टेज पर टच किया था, जिस पर हंगामा मच गया था। पवन सिंह के इस कृत्य की निंदा की गई थीं, अंजलि राघव भी लोगों के निशाने पर थीं, हालांकि उन्होंने बाद घोषणा की थी कि 'वह अब भोजपुरी उद्योग में काम नहीं करेंगी।' इस घटना के बाद, पवन ने 31 अगस्त को अंजलि से माफी मांगी थी।'

'Pawan Singh की पीआर टीम मुझे परेशान कर रही है'
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अंजलि जी, मैं अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण आपका लाइव नहीं देख पाया। जब मुझे इसके बारे में (विवाद) पता चला, तो मुझे बुरा लगा। मेरी आपके प्रति कोई गलत मंशा नहीं थी क्योंकि हम कलाकार हैं।इसके बावजूद, यदि मेरे किसी भी व्यवहार से आपको ठेस पहुंची है, तो मुझे माफ करें।'
हालांकि इस माफी के बाद अंजलि ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'पवन सिंह की पीआर टीम उनको काफी परेशान कर रही है और वो काफी मानसिक तनाव से गुजर रही हैं।'












Click it and Unblock the Notifications