'वो सीनियर', गलत ढंग से Anjali Raghav को छूने वाले पवन सिंह ने मांगी माफी, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
Anjali Raghav: मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर अंजलि राघव की कमर को सरेआम सबसे सामने छूने के बाद भोजपुरी स्टार-सिंगर पवन सिंह लगातार लोगों के निशाने पर हैं, तो वहीं सिंगर अंजलि ने भी भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया है, हालांकि बवाल बढ़ते देख पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अंजलि से माफी मांग ली है।
लेकिन सोशल मीडिया पर पवन सिंह को लेकर लोगों को गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन पवन सिंह की माफी पर अंजलि ने जरूर रिएक्शन दिया है।

उन्होंने पवन सिंह की माफ़ी स्वीकार करते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'पवन सिंह जी ने अपनी गलती की माफी मांग ली है। वह मुझसे बड़े हैं और सीनियर आर्टिस्ट हैं, मैंने उन्हें माफ कर दिया है, मैं इस बात को और आगे नहीं बढ़ाना चाहती। जय श्री राम।' यह संदेश उन्होंने पवन सिंह के माफ़ी वाले पोस्ट को दोबारा साझा करते हुए लिखा था।
जानिए पवन सिंह ने क्या कहा था? (Anjali Raghav and Pawan Singh)
पवन सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'व्यस्त कार्यक्रम के कारण अंजलि जी, मैं आपका लाइव नहीं देख पाया। जब मुझे इस मामले के बारे में पता चला, तो मुझे बुरा लगा। मेरी आपके प्रति कोई गलत मंशा नहीं थी, क्योंकि हम सब कलाकार हैं। फिर भी, अगर मेरे किसी कार्य या व्यवहार से आपको ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए ईमानदारी से माफी चाहता हूं।'
क्या है पूरा मामला? (Anjali Raghav and Pawan Singh)
दरअसल हाल ही में लखनऊ में हुए प्रमोशनल इवेंट में पवन सिंह और अंजलि राघव मंच पर एक साथ दिख रहे थे। अंजलि सुनहरे रंग की साड़ी में दर्शकों को संबोधित कर रही थीं, जबकि पवन सिंह उनके बगल में सफेद कोट और पतलून में खड़े थे कि तभी अचानवक पवन सिंह ने अंजलि की कमर को टच किया और कहा कि वहां कुछ लगा हुआ है। पवन सिंह की इस हरकत पर अंजलि मुस्कुराती हुई नजर आईं थीं। जैसे ही ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बवाल मच गया।

अंजलि ने कहा-'भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ रही हूं' (Anjali Raghav)
इस बवाल के बाद अंजलि ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर कई वीडियो साझा किए, जिसमें उन्होंने लखनऊ की घटना और उससे हुए मानसिक प्रभाव का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने हिंदी में कहा कि 'पिछले दो दिनों से मैं बहुत परेशान हूं। मुझे लगातार संदेश मिल रहे हैं कि मैंने प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी, कार्रवाई क्यों नहीं की, उन्हें थप्पड़ क्यों नहीं मारा।कुछ लोग मुझे दोष भी दे रहे हैं; कुछ मीम्स में लिखा है, 'वह हंस रही थी, वह इसका आनंद ले रही थी।' क्या आपको सच में लगता है कि सार्वजनिक रूप से इस तरह छूने पर मैं खुश होंगी या इसका आनंद लूंगी?, मैं भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ रही हूं।'

कौन हैं पवन सिंह? ( Pawan Singh)
- पवन सिंह भोजपुरी फिल्म उद्योग के एक प्रसिद्ध गायक और अभिनेता हैं, जिन्होंने "लॉलीपॉप लागेलू" जैसे हिट गाने दिए हैं।
- पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा ज़िले के जोकहरी गांव में हुआ था।
- उनका बचपन सामान्य परिवार में बीता, लेकिन संगीत और अभिनय के प्रति उनके जुनून ने उन्हें धीरे-धीरे भोजपुरी सिनेमा तक पहुंचाया।
- पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक की थी। उन्होंने 2007 में फिल्म 'रणभेरी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
- भोजपुरी फिल्मों के सलमान खान के नाम से मशहूर पवन सिंह ने त्रिदेव, भोजपुरिया राजा, शक्ति,क्रैक फाइटर जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।
- हालांकि वो पर्सनल कारणों से लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने रहते हैं।
- उन्होंने दो शादियां की हैं और अक्षरा सिंह के साथ भी उनका लंबा रिलेशिनशिप रहा है।
- पवन सिंह ने 2014 में नीलम सिंह से एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें परिवार, दोस्त, रिश्तेदार और भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम शामिल हुए।

- लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही नीलम ने 8 मार्च 2015 को अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी।
- पवन सिंह के भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का लंब अफेयर भी रहा।
- 2018 में, पवन ने बलिया में एक निजी समारोह में ज्योति सिंह से शादी की, जिसमें केवल परिवार और कुछ करीबी सहयोगी ही शामिल हुए।
- उन्होंने 2022 में ज्योति से तलाक के लिए अर्जी दी है, जो अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications