मार्च 2022 में होगी अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी! जानिए कहां हो रही वेडिंग डेस्टिनेशन की तलाश

मुंबई, 23 दिसंबर। इस साल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई कपल ने शादी कर अपनी प्यार को मुकाम तक पहुंचाया, ये सिलसिला अब अगले साल यानी 2022 में भी जारी रहने वाला है। नए वर्ष की शुरुआत में एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपनी रिश्ते पर कानूनी मुहर लगा सकते हैं। जी हां, सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही अली फजल और ऋचा चड्ढा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस पर कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अली और ऋचा करेंगे शादी!

अली और ऋचा करेंगे शादी!

गौरतलब है कि इसी माह 9 दिसंबर को बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी कर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दीं। उनकी शादी से पहले भी ऐसी ही रिपोर्ट सामने आई थी, जो आखिर में सच साबित हुई। अब अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी की खबरें फिल्मी गलियारे में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। बता दें कि दोनों साल 2020 में ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे लेकिन कोरोना के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

लॉकडाउन में उड़ी थी अफवाह

लॉकडाउन में उड़ी थी अफवाह

इस बीच अब फिर से उनकी शादी को लेकर गॉसिप शुरू हो गई है। उन दिनों यह भी अफवाह उड़ी थी कि अली और ऋचा ने लॉकडाउन के दौरान ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली। हालांकि बाद में बॉलीवुड कपल ने इस बात का खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि अभी उनकी शादी नहीं हुई है। फिलहाल अब फिर से कपल की शादी 2022 में होने की बात सामने आ रही हैं। बता दें कि दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मार्च, 2022 में कर सकते हैं शादी

मार्च, 2022 में कर सकते हैं शादी

मिड-डे की हालिया रिपोर्ट के अनुसार चड्ढा और फजल के मार्च 2022 में शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कपल के बेहद करीबी सूत्र का हवाला देते हुए कहा गया है कि शादी दो बड़े शहरों मुंबई और दिल्ली में हो सकती है, हालांकि अभी तक किसी एक स्थान का चुनाव नहीं किया गया है। ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी 2020 में कोरोना वायरस के चलते एक बार टल चुकी है। अब दोनों के मार्च, 2022 में शादी करने की संभावना है।

आ रही है अली फजल की हॉलीवुड मूवी

आ रही है अली फजल की हॉलीवुड मूवी

मार्च में शादी करने की एक वजह उनकी फ्री शेड्यूल बताया जा रहा है, क्योंकि उसके अगले ही माह अप्रैल से उनके कई प्रोजेक्ट शुरू होने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार अली फजल अपनी कुछ हॉलीवुड फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जबकि ऋचा चड्ढा भी अभी अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं। इसी बुधवार अली फजल ने अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'डेथ ऑन द नाइल' का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया था।

इस फिल्म से हुआ था दोनों में प्यार

इस फिल्म से हुआ था दोनों में प्यार

फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर गैल गैडोट हैं। उनके अलावा केनेथ ब्रानघ, एम्मा मैके, टॉम बेटमैन, एनेट बेनिंग, रसेल ब्रांड भी मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच ऋचा चड्ढा अमेजन प्राइम के 'इनसाइड एज' के नए सीजन में की शूटिंग में व्यस्त हैं, जहां वह जरीना मलिक के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभा रही हैं। फिल्म 'फुकरे' के सेट पर अली और ऋचा की मुलाकात हुई थी, उन्होंने 'पुशिंग बटन्स' नाम से अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है।

यह भी पढ़ें: सारा अली खान ने किया खुलासा, क्‍यों नहीं मां अमृता सिंह से करती अपनी शादी की बात?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+