सारा अली खान ने किया खुलासा, क्यों नहीं मां अमृता सिंह से करती अपनी शादी की बात?
सारा अली खान ने किया खुलासा, क्यों नहीं मां अमृता सिंह से करती अपनी शादी की बात ?
नई दिल्ली, 22 दिसंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपने आने वाली फिल्म अतरंगी रे के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आने वाली हैं। सारा अली खान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बिदांस होकर बात करती हैं। हाल ही में अतरंगी रे के बारे में बात करते हुए सारा ने अपनी कई पर्सनल सीक्रेट बातें शेयर की और उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने अभी तक मां अमृता सिंह के साथ 'शादी की बात' नहीं की है।

डेटिंग को लेकर सारा ने बोली ये बात
बता दें सारा अली खान अतरंगी रे में रिंक नाम की लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं जिसकी जबरदस्ती विशु (धनुष) से शादी कर दी जाती है। वहीं डेटिंग के विषय पर सारा से पूछा गया कि क्या वह अपनी निजी जिंदगी को अपने तक ही रखना पसंद करती हैं? इसका जवाब देते हुए सारा ने कहा It's nobody else's business l सारा अली खान ने आगे कहा "लोग समीकरणों के बारे में तब बात करते हैं जब वे गंभीरता के स्तर पर पहुंच जाते हैं। जब बोलने के लिए कुछ होगा, तो उस पर बात की जाएगी।"

क्यों नहीं मां अमृता सिंह से करती अपनी शादी की बात ?
द बॉम्बे जर्नी ऑन मैशेबल इंडिया के एक एपिसोड के दौरान, सारा ने कहा उन्होंने अपनी शादी के विषय में आज तक अपनी मां अमृता सिंह से कोई बात नहीं की। सारा ने कहा मैं हम शादी योजनाओं के बारे में कुछ भी चर्चा नहीं करते हैं। सारा ने इसका कारण साझा करते हुए बताया कि मेरी मां चाहती हैं कि मैं काम पर ध्यान दूं।

सारा को सबसे ज्यादा समझती हैं उनकी मां अमृता
सारा ने यह भी खुलासा किया कि मुंबई में जब वो होती हैं तो वह अपनी मां अमृता के कमरे में सांत्वना पाने के लिए जाती है। उन्होंने बताया जब से वह एक एक्ट्रेस बनी है, उसने अपनी मां के साथ 'अधिक सामान्य' होना शुरू कर दिया है। वह एक अभिनेत्री हैं और हमेशा रहेंगी। सारा ने कहा जब मैं कोलंबिया में थी, मुझे नहीं लगता कि वह वास्तव में मुझे समझती है,जितना अभी समझती हैं....सारा ने कहा वह मुझे बहुत अच्छी तरह से जानती है, वह हमेशा बात करने के लिए मेरे लिए सही व्यक्ति होती है।

सारा ऐसे लड़के से करना चाहती हैं शादी
बता दें कुछ दिन पहले सारा अली खान ने था कि वो ऐसे लड़के से शादी करेंगी, जो उनकी मां के साथ भी रहने को तैयार हो।
'मैं अपनी मां पर इतनी अधिक निर्भर हूं कि मैं उनसे दूर नहीं रह पाऊंगी।''
सारा ने बिना पिता के बड़े होने पर कहा था
"मैं तेजी से बड़ी हुई हूं और जीवन में बहुत कुछ देखा है। शायद उन्होंने मुझे थोड़ी तेजी से बढ़ने में मदद की है। आज के दिन सिंगल मदर के साथ रहना आपको जरूरत से थोड़ा ज्यादा सख्त और कठिन बना देता है। आप ला ला लैंड में बहुत लंबे समय तक नहीं रहते हैं। आप दुनिया को देखते हैं कि यह क्या है।''

सारा अली पापा सैफ या मां अमृता किससे सलाह लेती हैं ?
सारा अली खान सलाह लेने के लिए किसके पास जाती हैं, अमृता सिंह या पिता सैफ अली खान के पास ?सारा अली खान ने कहा था
''मैं हमेशा से सलाह के लिए अपनी मां के पास जाती हूं। मेरी जिंदगी में कुछ भी हो, मां से ज्यादा कोई जरूरी नहीं है।''












Click it and Unblock the Notifications