Rekha इस मशहूर गायिका की थी मां! एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा, बोलीं-'भगवान अगले जन्म में मुझे...'
Rekha On Kapil Sharma Show: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से वह सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वह कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल में नजर आई। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने करियर से जुड़े कई किस्से साझा किए।
कपिल शर्मा के शो के एक सेगमेंट में, उन्होंने रेखा से दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की नकल करने को कहा। हालांकि, रेखा ने उनका अनुरोध ठुकरा दिया, फिर कपिल ने खुलासा किया कि रेखा के पास लोगों की नकल करने का एक रहस्यमय टैलेंट है, जो वह केवल दस मिनट में कर सकती हैं।

कपिल शर्मा ने कहा, "एक बार हम रेखा जी के साथ बैठे हुए थे, वह इतनी अच्छे से बारीकी से पकड़ती हैं। आपसे 5 मिनट बात कर लेंगी, आपकी आवाज़, आपके एक्सप्रेशन्स हूबहू, वो अलग बात है, यह शर्माती हैं। लेकिन आपका टैलेंट मैंने देखा है, वह मेरे दिल में याद है, जो हमेशा रहेगा।"
फिर कपिल ने उनसे लता मंगेशकर की नकल करने को कहा। रेखा ने उस समय की एक घटना सुनाई और बताया कि एक दिन लता जी ने उन्हें अपने जन्मदिन पर बुलाया। वह वहाँ गईं और उन्हें बताया कि वह उनकी सबसे बड़ी फैन हैं और दुआ की कि भगवान उनके अगले जन्म में उन्हें लता जी जैसी बेटी दे।
रेखा ने उस किस्से को याद कर कहा, "लता दीदी ने मुझे अपने जन्मदिन की पार्टी पर बुलाया। सबके सामने मैंने उन्हें कहा, 'लता दीदी, मैं आपकी सबसे बड़ी फैन हूं और अगर भगवानजी मेरी बात सुन रहे थे तो आप अगले जन्म में मुझे लता जी जैसी बेटी जरूर देना।' तो उन्होंने पलटकर कहा, 'अगले जन्म में क्यों, मैं इसी जन्म में आपकी बेटी हूं।"
रेखा ने आगे कहा कि उस दिन से उन्होंने लता जी ने माँ कहना शुरू कर दिया। और अभिनेत्री ने यह भी बताया कि लता जी उसी रात उनके पास आईं और कहा, "वो उसी वक्त मेरे पास आई, कहतीं, 'मम्मा।' वो दिन है और आज का दिन है, अभी भी मेरे कानों में उनकी आवाज़ गूंजती है। माँ।"
रेखा केवल एक नाम नहीं हैं, बल्कि वह हिंदी सिनेमा की क्लासिक छवि का प्रतीक हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी से लोहा खून भरी मांग, मुकद्दर का सिकंदर जैसी फिल्मों से फैंस का दिल जीता है। बॉलीवुड पर कई सालों तक राज करने के बाद, वह आज भी हिंदी सिनेमा की क्वीन मानी जाती हैं।
ये भी पढ़ें: 70 साल की उम्र में Rekha किससे करती हैं प्यार? बताई अपनी दिल की बात,कहा-मुझे सबसे ज्यादा प्यार...'












Click it and Unblock the Notifications