70 साल की उम्र में Rekha किससे करती हैं प्यार? बताई अपनी दिल की बात,कहा-मुझे सबसे ज्यादा प्यार...'
Rekha True Love: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन फिल्मों के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। एक्ट्रेस का नाम आज भी अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ा जाता है। इस बीच रेखा ने बताया कि वह सबसे ज्यादा किससे प्यार करती हैं।
हाल ही में रेखा कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में पहुंची। जहां उन्होंने ना सिर्फ सबके साथ मस्ती की बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ पर भी खुलकर बात की। कपिल ने रेखा से पूछा कि, 'प्यार कई बार होता है तो कोई कहता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। रेखा जी इस बारे में आप क्या सोचती हैं?' इसके जवाब में रेखा ने कहा कि, 'मेरा मानना है अगर आदमी सही हो तो प्यार एक ही बार काफी है।'

कपिल से आगे बातचीत के दौरान रेखा ने प्यार के बारे में अपने विचार साझा किए। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे अनुभव के अनुसार, मैं अपनी बात कर सकती हूँ... सबसे पहले तो मैं सब चीजों से प्यार करती हूँ। काम से, अपने दोस्तों से, दुनिया से, प्रकृति से... लेकिन सबसे ज्यादा मैं खुद से प्यार करती हूँ।' रेखा के इस जवाब में मौजूद ऑडियंस को काफी इंप्रेस किया और सब उनके लिए ताली बजाने लगे।
यह पहली बार नहीं था जब रेखा ने प्यार के बारे में खुलकर बात की। एक बार एक्ट्रेस ने सिमी ग्रेवाल के शो में अमिताभ बच्चन के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या वह प्यार करती हैं? उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब में कहा, 'बिलकुल। अरे, यह तो बकवास सवाल है। मुझे अब तक कोई ऐसा आदमी, औरत या बच्चा नहीं मिला जो पूरी तरह से, जुनून से, पागलपन से, बेबस होकर, और नाउम्मीद होकर उन्हें प्यार न करता हो। तो मुझे क्यों अलग किया जाए? क्या मैं इसे नकारती हूँ? नहीं, मैं तो उनसे प्यार करती हूँ। दुनिया भर का प्यार आप ले लीजिए और और भी जोड़ लीजिए, मैं वही महसूस करती हूँ उस व्यक्ति के लिए। यही बात है।'
रेखा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एक्ट्रेस का नाम अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ा गया। दोनों की दमदार कैमिस्ट्री के बाद अफेयर की खबरें आने लगी। रिपोर्ट्स की मानें तो जैसे ही इसकी भनक जया बच्चन को लगी तो उन्होंने एक दिन रेखा को अपने घर बुलाया और अमिताभ से दूर रहने की सलाह दी। हालांकि अमिताभ बच्चन ने कभी भी इस रिश्ते को नहीं कबूला।
ये भी पढ़ें: रेखा को न मिला प्यार, न पैदा हुआ बच्चा, 3 महीने में ही पति ने...., Rekha की जिंदगी की वो दर्दनाक दास्तां












Click it and Unblock the Notifications