बॉलीवुड एक्टर रणवीर का 10 साल का बेटा हुआ कोरोना पॉजिटिव, गोवा से छुट्टी मनाकर लौटा था परिवार

मुंबई, दिसंबर 28। देश में ओमिक्रॉन का कहर लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक हफ्ते के अंदर कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है। महाराष्ट्र और दिल्ली नए वेरिएंट से सबसे अधिक संक्रमित हैं। इस बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री में एकबार फिर कोरोना दस्तक दे चुका है। पिछले कुछ दिनों के अंदर की बड़ी हस्तियां कोरोना संक्रमित हुई हैं। ऐसे में मंगलवार को अभिनेता रणवीर शोरे के बेटे हरून शोरे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रणवीर ने ये जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।

गोवा छुट्टियां मनाने गया था परिवार

गोवा छुट्टियां मनाने गया था परिवार

रणवीर शोरे ने इंस्टा पर पोस्ट करते हुए कहा है, "मैं और मेरा परिवार गोवा में छुट्टियां मनाने के लिए गया था। छुट्टियां मनाने के बाद जब हम मुंबई वापस लौटे तो हमने सामान्य RT-PCR टेस्ट कराया, जिसमें मेरे बेटे हरून की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन मैं और मेरी वाइफ में अभी कोई लक्षण नहीं हैं, हमने खुद को पूरी तरह से क्वारंटीन कर लिया है। ये वेव वाकई में है।"

रणवीर ने 2010 में कोंकणा से की थी शादी

रणवीर ने 2010 में कोंकणा से की थी शादी

आपको बता दें कि रणवीर के बेटे की उम्र 10 साल है। रणवीर ने साल 2010 में कोंकणा सेन से शादी की थी। 2011 में रणवीर के घर बेटे ने जन्म लिया था। शादी के 5 साल बाद कोंकणा और रणवीर एक-दूसरे से अलग हो गए थे, लेकिन अपने बेटे की परवरिश के लिए वो दोनों अभी भी बहुत अच्छे दोस्त बने हुए हैं और कई बार साथ नजर आते हैं।

करीना और अमृता भी हुई थीं कोरोना संक्रमित

करीना और अमृता भी हुई थीं कोरोना संक्रमित

बता दें कि रणवीर के बेटे से पहले हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना संक्रमित हुई थीं। ये दोनों करण जौहर की एक पार्टी में नजर आई थीं। करीना और अमृता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इंडस्ट्री में एक भय का माहौल हो गया था, क्योंकि करण जौहर की पार्टी में कई और सेलिब्रिटी भी शामिल हुए थे। हालांकि अब दोनों पूरी तरह से ठीक हो गई हैं और फिर से पार्टीज में नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: ओमिक्रॉन के चलते फिल्मों की रिलीज टलना हुई शुरू, शाहिद कपूर की 'जर्सी' 31 दिसंबर को नहीं होगी रिलीज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+